नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। न्यू जनरेशन में कोरियन ग्लास स्किन काफी पॉपुलर हो रही है। लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कोरियन ब्यूटी सीक्रेट फॉलो करती है। ज्यादातर महिलाएं आज भी कोरियन स्किन केयर के बारे में नहीं जानती वह मार्केट में मिलने वाले महंगे-महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती है जिससे कि स्किन डैमेज हो जाती है। आप कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए जैस्मिन के सुगंधित फूलों का इस्तेमाल कर सकती है, जो स्किन केयर के लिए बिल्कुल नेचुरल तरीका है। त्वचा को इससे किसी तरह का हार्म नहीं होता है, बल्कि आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करती है।
जैस्मिन के फूलों में होते हैं ये गुण
आज के समय में मार्केट में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जिनमें केमिकल भरा होता है जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचते हैं। इसकी जगह आप नेचुरल तरीका जैस्मिन के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं, इसकी मदद से आप घर पर ही फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। जैस्मिन के फूल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं।
जैस्मिन एवोकाडो फेस पैक
जैस्मिन एवोकाडो में कई गुण होते हैं जो हमारी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं। इसका फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पका हुआ एवोकाडो लेना है। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मैश कर लेना है और एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और जैस्मिन के फूलों का तेल मिलाना है। इस तरह से आपका एक नेचुरल पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 10 मिनट तक के लिए छोड़ दीजिए। जब यह सुख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए।
जैस्मिन और खीरे का फेस पैक
खीरे में कई हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप जैस्मिन और खीरे का फेस पैक बना रही हैं, तो इसके लिए खीरे को कद्दूकस्त करना है। इसके बाद एलोवेरा जेल और जैस्मिन तेल की कुछ बूंदें मिला लेना है। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक पेस्ट तैयार होगा आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




