नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. ये दिन हम अपने दोस्तों को स्पेशल फील करवाने के लिए मनाते है. वैसे तो इस दिन को अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है लेकिन यह खास दिन इस साल 4 अगस्त को मनाया जाएगा।
फ्रेंडशिप डे 2 तरह से मनाये जाते है एक नेशनल और दूसरा इंटरनेशल वहीं सभी देशों में इसकी तारीख भी अलग अलग होती है भारत में आज इस दिन को पूरे हर्षों उल्लास के लिए मनाया जा रहा है.भारत के तरह कई और देश जैसे मलेशिया, अमेरिका, अमीरात और बांग्लादेश में भी फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को ही मनाया जाता है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे 30 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है।
क्या है फ्रेंडशिप डे का महत्त्व?
इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1958 में हुईं थी। बता दें कि 30 जुलाई 1958 को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाने की बात रखी गयी थी और अमेरिका ने 2011 में इसे ऑफिशियली घोषित कर दिया था तब से यह दिन निरंतर मनाया जा रहा है।
इस दिन को मनाने का उदेश्य अपने उन दोस्तों को स्पेशल फील करवाना है जो आपके साथ हर सुख दुःख में साथ खड़े थे। परिवार के बाद एक दोस्त ही है जो आपकी भावनाओं को समझते है जिनसे आप सबकुछ शेयर कर सकते है। इस रिश्ते में धन, जाती, रंग रूप मायने नहीं रखता। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जरूर जाये या फिर वो चीजें करें जो उन्हें अच्छी लगती हो।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




