नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। चेहरे से बाल हटाने के कई तरीके अपनाए जाते हैं। जैसे वैक्स, थ्रेडिंग, ट्रिमिंग। कई महिलाएं फेशियल हेयर हटाने के लिए रेज़र का इस्तेमाल भी करती हैं। चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करने से बालों को आसानी से हटाया जा सकता है। अगर आप इस दौरान कुछ गलतियां करती हैं तो इसकी वजह से चेहरे के कटने का डर भी रहता है। इसलिए आपके चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करते समय किन बातों को ध्यान में रखना है इसके बारे में जान लीजिए।
साफ रेजर
चेहरे पर रेजर अप्लाई कर रही हैं तो आपको गंदा रेजर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह आपके चेहरे पर जलन रैशेज की प्रॉब्लम दे सकता है। रेजर को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इस तरह से सारे कीटाणु मर जाते हैं और चेहरे पर इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता।
मॉइश्चराइजर लगाएं
रेजर का इस्तेमाल करने के बाद आपके चेहरे को साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इसके लिए आप क्रीम फेस वॉश या फिर शेविंग जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। त्वचा पर रेजर इस्तेमाल करने के बाद अगर आपकी त्वचा फट रही है या कट गई है तो मॉइश्चराइजर की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है।
हल्का हाथ
रेजर इस्तेमाल करते समय आपको अपनी स्क्रीन पर बिल्कुल भी दबाव नहीं देना चाहिए इस तरह से आपकी त्वचा कट सकती है। आपको हल्के हाथों से शेविंग की तरह बालों को हटाना है।
सही दिशा
जिस दिशा में अनचाहे बाल है आपको उसे दिशा में रेजर का इस्तेमाल करना चाहिए इस तरह से अनचाहे बाल जड़ से निकल जाते हैं। अगर आप दूसरी दिशा से बालों को निकालने की कोशिश करती है तो थोड़े बहुत बाल रह जाते हैं।
जेल नॉर्मल क्रीम
चेहरे पर शेविंग करने के बाद अनचाहे बालों को हटाने के बाद आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना है। शेविंग करने के बाद आपको एलोवेरा जेल नॉर्मल क्रीम या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह से आपकी त्वचा सिल्की और स्मूथ हो जाती है।





