नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में तेज धूप और बढ़ते तापमान से स्किन में हाइड्रेशन और लचीलेपन की कमी होने लगती है। जिससे स्किन ड्राई होने की परेशानी होने लगती है, हालांकि, आमतौर पर त्वचा समस्या अधिकतर ठंड के मौसम में देखने को मिलती है, लेकिन अगर आपको भी गर्मी में ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा तो इससे छुटकारा पाने आजमाएं ये कारगर उपाय।
आइए जानते है रुखी त्वचा के कारण व उपाय।
आमतौर पर रुखी स्किन की समस्या तब होती है, जब त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देता है। जिसके चलते त्वचा में हाइड्रेशन और लचीलेपन की कमी महसूस होने लगती है। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जिसमें वातावरण का शुष्क होना, हवा, कम ह्यूमिडिटी और ज्यादा गर्मी भी होने जैसे कई कारण शामिल हैं। आइए जानते है रुखी त्वचा के कारण व उपाय।
रुखी त्वचा के कारण
पहला बढ़ती उम्र
दूसरा आनुवांशिक
तीसरा कोई बीमारी हो या दवां के गर्मी से भी
हार्ड साबुन और सोड़ा का अधिक इस्तेमाल
ज्यादा गर्म पानी से नहाना
ज्यादातर रुखी त्वचा के कई कारण हो सकते है, जो हर एक व्यक्ति में अलग हो सकते हैं और इसके सही इलाज के लिए पहले इसके सही कारण की पहचान करनी होगी।
रुखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय
खोपरे का तेल: रुखी त्वचा से बचने आपको हर रोज नाइट में खोपरे का तेल का तेल लगाएं, इसे रात भर लगा रहने दे इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।
ओटमील या ओट्स: सूखी व खुजली वाली त्वचा को दूर करने गर्म पानी में एक कप ओटमील डालें और 15-20 मिनट के लिए भिगो दें इसे पीसकर लगाकर कुछ देर बाद धो ले इससे आपकी स्किन सूखी व खुजली से ठीक होने में मदद करती है।
शहद: त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज़ करने शहद को भी आप डायरेक्ट ड्राई स्किन पर लगा सकते है इससे आपकी स्किन नेचुरली मुलायम और मॉइश्चराइज़ होती है।
एलोवेरा: रूखी और फट रही त्वचा पर ऐलोवेरा लगाने से आपकी स्किन को तुरंत राहत मिलता है क्योकि ऐलोवेरा में नेचुरली एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाएं जाते है। इसे अगर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें तो स्किन को हील होने में मदद मिलती है।
ऑलिव का तेल: त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने व अंदर से पोषण देने रोजाना कुछ मिनट के लिए रुखी स्किन से छुटकारा पाने इसकी धीरे-धीरे मालिश करें, इसमें मौजूद हेल्दी फैटी एसिड स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज़ करने में मदद करता है।
एवोकाडो: त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देने में एवोकाडो का भी अहम रोल है, इसे 15से 20 मिनट के लिए स्किन पर लगाकर छोड़ने से आपकी स्किन हेल्दी व हाइड्रेट होती है।
लेकिन इन सब में एक ध्यान देनेवाली बात यह है कि, ऊपर दिए गए उपायों को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर करें।





