back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Face Glowing Tips : त्वचा की इन तरीकों से रखेंगे ख्‍याल तो नहीं पड़ेगी मेकअप की जरूरत, फॉलो करें ये टिप्स

बिना मेकअप के भी आप खूबसूरत दिख सकते हैं, इसलिए लिए आपको अपनी त्‍वचा का सही तरीके से ख्‍याल रखना होगा। हम आपको यहां कुछ टिप्‍स दे रहे हैं , जिससे आपका चेहरा हेल्दी, ग्लोइंग और आकर्षक दिखेगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के दौर में मेकअप लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। खूबसूरती को उभारने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स का अत्यधिक उपयोग कई बार त्वचा को संवारने की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसी कारण त्वचा विशेषज्ञों की सलाह है कि कभी-कभी त्वचा को बिना मेकअप के भी रखना चाहिए।

यदि आप बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको अपनी त्वचा की सही देखभाल करनी होगी। कुछ आसान लेकिन असरदार आदतें अपनाकर आप अपनी स्किन को ऐसा निखार सकती हैं। इसके लिए मेकअप या फिल्टर की जरूरत नहीं होगी। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपकी त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और आकर्षक नजर आएगी। इतनी कि लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

1. सही फेस मास्क का करें चुनाव

हर स्किन टाइप के लिए बाजार में कई फेस मास्क उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर तैयार किए गए होममेड फेस मास्क ज़्यादा असरदार और सुरक्षित होते हैं। त्वचा की जरूरत के मुताबिक फेस मास्क का इस्तेमाल करें ताकि आपकी स्किन तरोताजा और हेल्दी दिखे।

2. चेहरे की सफाई में लापरवाही न बरतें 

गंदगी और धूल आपकी त्वचा को डल बना सकती है। दिन में दो बार जेंटल क्लींजर से चेहरे को साफ करना जरूरी है। इससे न सिर्फ त्वचा साफ रहती है, बल्कि स्किन प्रॉब्लम्स से भी बचाव होता है।

3. मॉइस्चराइजर का करें इस्‍तेमाल

हर मौसम में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। यह आपकी त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और उसे भीतर से पोषण देता है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का या गाढ़ा मॉइस्चराइजर चुनें।

4. चेहरे को करें एक्सफोलिएशन

एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा की गहराई तक सफाई होती है। हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएट करने से आपकी त्वचा साफ और चमकदार बनेगी।

5. प्राकृतिक फेसवॉश अपनाएं

कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमेशा ऐसे फेसवॉश का चुनाव करें जो हर्बल या नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने हों। इससे त्वचा कोमल, साफ और बिना किसी साइड इफेक्ट के निखरी हुई दिखाई देगी।

Disclaimer : यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारियां किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं हैं। त्वचा से संबंधित किसी भी समस्या या उपचार के लिए त्वचा विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...