नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है इस मौसम में अपनी सेहत के साथ ही स्किन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।क्योंकि सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों के कारण स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है। इनमें सनबर्न या टैनिंग एक आम समस्या है इसे कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते है लेकिन आज हम बताऐगें कुछ कारगर जादूई टिप्स जिसे अपनाकर आपकी स्किन भी हो जाऐगी चमकदार,आइए जानते है वो जादूई नुस्खा।
कुछ खास उपायों को अपनाकर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं
गर्मी में अपनी स्किन का ख्याल अलग तरीके से करना पड़ता है, जिसमें सबसे आम समस्या है इस मौसम में सनबर्न, टैनिंग जिससे स्किन बहुत ज्यादा डैमेज हो जाती है। ऐसे आप ब्यूटी एक्सपर्ट खान के कुछ खास उपायों को अपनाकर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
अपनांए ये कारगर उपाय
गर्मी के मौसम में छिद्र बंद हो जाते हैं, इसके साथ ही टैनिंग भी हो जाता है। ऐसे में आपको एक बढ़िया क्लिंजर का उपयोग करना चाहिए। जिससे आपकी स्किन खुलकर सांस ले सके।
गर्मी में हमेशा फेस को रुखेपन से बचाने ऑयल फ्री और हाइड्रेट मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। इससे पूरा दिन आपका फेस चिपचिपा नही होगा।
गर्मी में स्किन पर ग्लो लाने में पानी की भी अहम भूमिका है जिसके लिए आपको ब्यूटी एक्सपर्ट खान के मुताबिक अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए साथ ही अपनी डाइट में विटामिन सी जैसे फलों व अनाजों को शामिल करना चाहिए।
गर्मी में बाहर निकलने से पहले आपको फेस और खुले नेक एरिया में सनस्क्रीन जरुर लगाना चाहिए। फिर क्यों ना आपका फेस स्कार्फ में ही क्यों ना रहना हो।
हमेशा स्किन को स्वस्थ और चिकना बनाने फेस वॉश के बाद अपने फेस पर गुलाब जल को लगाना चाहिए व इसके साथ ही ककड़ी और ऐलोवेरा मिक्स करके लगाना चाहिए।
ब्यूटी एक्सपर्ट खान के अनुसार, हमेशा रात को सोने से पहले फेस को साफ जरुर करें। इसके बाद कोई अच्छा मॉइश्चराइजर जो आपके स्किन टाईप का हो उसे लगाकर मसाज करना चाहिए इन सब ख्याल से आप अपनी स्किन को चमकदार बना सके।




