नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आपको भी कर्ली हेयर्स पसंद है तो आपके बिना हीटिंग टूल का इस्तेमाल किया बालों पर मोजे का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप एक कॉलेज गर्ल है या स्टूडेंट है तो अपने बालों को स्टाइल करने के लिए यह बेहतर तरीका है। इस तरह से बाल आपकी डैमेज भी नहीं होते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि समय भी बहुत कम लगता है। बालों को कर्ल करने का यह एक ऐसा तरीका है जो आपकी सहेलियां भी आपसे पूछेंगी।
कर्ल करने का तरीका
बिना हीटिंग टूल्स के अगर बालों को कर्ल करना है तो मोजे एक बहुत ही आसान तरीका है। आपको यह अपनी हेयर केयर रूटीन में शामिल करने देना है। आपको मोजे की मदद से बाल कर्ली करने का यह तरीका बहुत ही आसान लगेगा। इस तरह से आपके बाल भी नहीं टूटेंगे। बालों को घुंघराले बनाने का यह एक ऐसा तरीका है जिससे बालों को कोई नुकसान नहीं होता है आपको भी यह तरीका अपनाना चाहिए। वहीं, अगर आप बालों को घुंघराले बनाने के लिए किसी तरह का ट्रीटमेंट लेंगी या फिर हीटिंग टूल का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा नुकसान होगा।
स्टेप्स करें फॉलो
- बालों को कर्ल करने के लिए सबसे पहले आपके बालों को अच्छी तरह से सुलझा लेना चाहिए। बालों को कर्ल करने के लिए सबसे पहले बालों का पार्टीशन कर लीजिए।
- अब आपको दो साफ मोजे लेना है और गोल गोल घूमकर मोजे को अंदर लॉक कर देना है।
- अब आपको मोजे को घूमते हुए लपेटते हुए रोल करना है। जिस तरह से आप चोटी बनती हैं।
- बालों को मुझे के साथ ही लपेटते जाना है जिससे बाल छोटे नहीं और चार-पांच घंटे बाद इसे खोलने पर यह कर्ली हो जाएंगे।
- आपको अपने बालों को ओवरनाइट बांध कर रखना चाहिए जिससे यह अच्छी तरह से कर्ली दिखे।





