back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care Tips: बालों में चमक वापस लाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय, झड़ने से भी बच जाएगे

आपके बाल डल हो गए ।हैं और सुंदर और चमकदार नहीं दिख रहे हैं तो इस लेख में बालों में चमक लाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बतलाया जा रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। हमारे बालों की चमक खोने के कई कारण हो सकते है। इसी वजह से बालों का हमारी पर्सनैलिटी पर भी काफी बहुत प्रभाव पड़ता है, इसलिए हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके बाल हमेशा स्वस्थ रहे और सुंदर दिखे, क्योंकि अच्छे बाल आत्मविश्वास को भी बहुत बढ़ा देते हैं। कई लोग अच्छे बालों की चाह में अपने बालों पर तरह-तरह के प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनके बालों को नुकसान होता है ओर उनके बालों की प्राकृतिक चमक भी गायब हो जाती है।

 ऐसे में बाल बहुत डल और रूखे नजर आते हैं। इस प्रकार के बाल देखने में अप्रिय ओर अच्‍छे नहीं लगते हैं और व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं। अगर आपको भी ऐसा महसूस या लग रहा है कि, आपके बाल डल हो गए ।हैं और सुंदर और चमकदार नहीं दिख रहे हैं तो इस लेख में बालों में चमक लाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बतलाया जा रहा है।

दही और शहद का मास्क

बालों में चमक वापस लाने के लिए आप अपने बालों में दही और शहद से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, दही बालों को मुलायम बनाने और चमक लाने के लिए एक उपयोगी तत्‍व माना जाता है। दहीं को शहद के साथ मिलाकर लगाने पर बाल और अच्छे दिखाई देते हैं।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

बालों में प्राकृतिक सुंदरता और चमक वापस लाने के लिए आप अपने बालों में एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए आपको बस इतना है कि एलोवेरा जेल को अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगाए रखें और फिर बालों को शैम्पू से धो लें।

अंडे का करें इस्तेमाल

बालों में अंडे का इस्तेमाल करने से बाल शाइनिंग और मुलायम बने रहते हैं। इसके लिए आपको अपने बालों में अंडे की जर्दी को 25 से 30 मिनट तक लगाए रखना है और फिर शैम्पू से धो लेना है। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके बालों में उसकी प्राकृतिक चमक वापस आ जाएगी1

गर्म पानी से ना धोएं बाल

बालों को गर्म पानी से धोने से, आपके बालों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है, ये आपके बालों को कमजोर तो कर ही देता है और बालों से उसकी प्राकृतिक चमक भी चली जाती है, इसलिए आपको अपने बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए।

नहाने के बाद बालों में क्या लगाना चाहिए?

नहाने के बाद बालों में थोड़ा-सा तेल लगाने से बाल मुलायम और चमकदार रहते हैं।

बालों में क्या लगाने से बाल सिल्की होते हैं?

बालों में नारियल का तेल, बादाम का तेल या फिर जैतून का तेल लगाने से बाल सिल्की होते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...