back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: गर्दन पर जमा है जिद्दी काला धब्बा, तो फॉलो करें ये घरेलू तरीका

गर्दन पर कालापन जमा होने के बाद दूसरों के सामने बेहद शर्मिंदगी होती है। इसे हटाने के लिए आप घरेलू तरीकों को अपना सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ज्यादातर महिलाएं गर्दन में जमे हुए कालेपन को नजर अंदाज कर देती है, लेकिन यह लोगों के सामने शर्मिंदा करता है। इस जिद्दी कालेपन को हटाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है आप घरेलू तरीके से डार्कनेस को दूर कर सकती हैं। अगर आपके गर्दन पर भी कालापन हमेशा बना रहता है तो स्किन केयर होम रेमेडीज के बारे में जान लीजिए। इसका कोई रिएक्शन नहीं होता है और आपको बेस्ट रिजल्ट भी मिलता है। 

क्यों होता है कालापन 

कई बार ऐसा होता है कि गर्दन, कोहनी और घुटनों की स्किन ज्यादा डार्क होती है खासकर ऐसा सांवले रंग के लोगों के साथ होता है। कई बार शरीर के कुछ हिस्से पर मिलेनिन ज्यादा होता है, इस वजह से डार्कनेस की प्रॉब्लम होती है। मिलेनिन की मात्रा अधिक होने की वजह से यह बाकी शरीर के हिस्से के मुताबिक स्किन को डार्क कर देती है।

आलू का रस

स्किन से टैनिंग या डार्कनेस को हटाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू के रस में स्टार्च होता है जो अंदर से त्वचा को रिपेयर करके ग्लोइंग बनाता है। आपको एक कटोरी में आलू का रस निकालना है और इसे गर्दन, कोहनी या दूसरी जगह की डार्क स्किन पर लगाना है। सूखने के बाद आप इसे नॉर्मल पानी से भी साफ कर सकते हैं। 

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो गर्दन पर जमी हुई डार्कनेस को हटाने में मदद करती है। एक कटोरी में नींबू का रस ले लीजिए और इसमें बेकिंग सोडा को मिला दीजिए। अब आपको यह पेस्ट उसे जगह पर लगाना है जहां डार्कनेस की प्रॉब्लम है। सूखने के बड़ी से रिमूव कर दीजिए और नॉर्मल पानी से धो लीजिए।

कोलगेट

गर्दन पर जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा के अलावा नींबू का रस, हल्दी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कटोरी में आपको कोलगेट लेना है और नींबू का रस हल्दी और बेकिंग सोडा मिला देना है अभी से काले धब्बे वाली जगह पर लगाना है। इस तरह से काले निशान गायब हो जाएंगे।

हल्दी

हल्दी एक ऐसा नेचुरल तरीका है जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। आपको आधा चम्मच हल्दी में नींबू मिला देना है और इस मास्क को टैनिंग वाली जगह पर लगाना है। इस तरह से आपकी स्किन मॉइश्चराइज भी हो जाएगी और डार्कनेस भी खत्म हो जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...