back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बालों की ग्रोथ के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, घर पर तैयार इस स्‍प्रै से 4 गुना तेजी से बढ़ेंगे बाल

यदि आपके बाल झड़ते हैं या फिर कमजोरी या धीमी ग्रोथ जैसी समस्याएं आपको परेशान करती हैं, तो यहां एक्सपर्ट द्वारा बताया गया आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बाल झड़ने और धीमी ग्रोथ से परेशान लोगों के लिए एक असरदार घरेलू उपाय सामने आया है। नैचुरोपैथ एक्सपर्ट डॉ. मनोज दास ने बताया है कि चावल के पानी में रसोई के कुछ प्राकृतिक तत्व मिलाकर बालों की देखभाल का स्प्रे तैयार किया जा सकता है, जो बालों को चार गुना तेजी से बढ़ने में मदद करता है। अगर आप बालों की समस्याओं से जूझ रहे हैं और कई उपाय आजमा चुके हैं, तो बिना देरी इस नैचुरोपैथिक नुस्खे को जरूर अपनाएं। डॉ. मनोज दास ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिससे बालों को प्राकृतिक पोषण मिलता है और उनकी जड़ें मजबूत होती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…

बालों को बढ़ाने का घरेलू नुस्खा 

विशेषज्ञ के अनुसार, चावल का पानी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस पानी से बना नुस्खा बालों को चार गुना तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। इसके बनाने के लिए 100 ग्राम चावल को आधे लीटर पानी में लगभग 3 घंटे भिगोकर रखें। फिर इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक गर्म करें, ताकि चावल के पोषक तत्व पानी में अच्छी तरह आ जाएं, लेकिन पानी वाष्पित न हो। इसके बाद चावल को छानकर तैयार चावल के पानी को अलग कर लें। अब इस पानी में ग्लिसरिन और नीम के पत्तियों का रस मिलाएं और अच्छी तरह हिलाएं। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। रात को सोने से पहले इस हेयर ग्रोथ स्प्रे को बालों पर छिड़कें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मालिश करें।

अगले दिन आप माइल्ड शैंपू से बाल धो सकते हैं। यदि आप रोजाना रात को इस स्प्रे का उपयोग करते हैं, तो बालों को रोज धोने की जरूरत नहीं है, सप्ताह में दो बार बाल धोना पर्याप्त होगा। इस नुस्खे को अपनाने से बाल तेजी से लम्बे होते हैं, उनमें चमक आती है, बाल मजबूत बनते हैं और मुलायम भी दिखने लगते हैं।

Disclaimer : इस सामग्री में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी के लिए है और यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें। हम इस जानकारी की सटीकता या प्रभावशीलता के लिए जिम्मेदार नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार हर किसी को खूब भाता है, लेकिन इन रंगों में मौजूद कैमिकल्स अक्सर स्किन और...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...