back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोने से पहले फॉलो करें ये पांच ब्यूटी टिप्स, हमेशा आपकी स्किन में रहेगा निखार

क्या आप सोने से पहले रोजाना कोई ब्यूटी टिप्स अपनाती है। अगर नहीं तो आज से आपकी परेशानी हम खत्म करेंगे। हमारी ब्यूटी टिप्स आपके चेहरे खूबसूरत बना देगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क : खूबसूरत दिखना और खूबसूरती दिखाना, ये दोनो अलग अलग बातें है। आज हम दिखाने से ज्यादा दिखने पर फोकस करेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में हम अपनी स्किन को भूलकर थक हारकर सो जाते है। लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारा चेहरा एक दिन बहुत खराब दिखने लगेगा। यह बात सच है कि दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम रूटीन में ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन अगर रात को सोने से पहले कुछ देर के लिए अपने चेहरे का ख्याल रख लिया जाए तो बात बन सकती है। अब चेहरे के लिए इतना तो किया ही जा सकता है। आइए जानते है कुछ टिप्स..

चेहरे को पानी से जरूर धोएं

अगर आप स्किन का ख्याल रखेंगे तो जाहिर सी बात है वो आपके चेहरे को खुबसूरत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हमें अपने स्किन की देखभाल करने की सख्त आवश्यकता होती है। जिससे आपकी स्किन सुन्दर , चमकदार और मुलायम दिखेगी। रात में सोने से पहले आप रोजाना अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं। क्योंकि साफ पानी में कई सारे मिनिरल होते है। जो चेहरे की अशुद्धियां दूर करने में कारगर होती है। इसलिए हमेशा सोने से पहले चेहरे को पानी से धुलना ना भूलें।

फेस मास्क का करें उपयोग

चेहरे की स्किन में और निखार लाना चाहते हैं। तो आपको सोने से पहले चेहरे पर लगाए जाने वाला हर्बल फेस मास्क जरूर लगाएं। क्योंकि ये स्किन को स्वस्थ रखती है साथ ही इनमे पड़े पौषक से स्किन चमकदार रहती है। हर्बल फेस मास्क लगाने से स्किन में नमी की कमी को भी पूरा करता है। आप फेस मास्क का उपयोग रोजाना कर सकती हैं।

आंखों की देखभाल करें

रात को सोने से पहले अपनी आंखों के ऊपर क्रीम और आई ड्रॉप डालना ना भूलें। क्योंकि बाहर धूल, मिट्टी की गंदगी आंखों जाने अंजाने चली ही जाती है। याद रखें आखों की सतह काफी नाजुक होती है। इसलिए जब आप आंखों के नीचे काले धब्बे हटाने के लिए क्रीम लगाएं तो याद रखें क्रीम अंदर ना जाए। क्रीम और आई ड्रॉप का उपयोग करने से आंखे स्वस्थ रहेंगी।

स्किन में मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें

अपने हाथ पैरों की स्किन को खूबसूरत और ग्लो बनाने के लिए रात में सोने से पहले आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना ना भूलें। आप नारियल का तेल भी लगा सकती है। इसे लगाने से त्वचा में नमी रहेगी और झुर्रियां भी नहीं आयेंगी।

बालों का भी रखें ख्याल

स्किन के साथ साथ आप अपने बालों के लिए उन पर मसाज कर सकती है। बालों की मसाज करने से आपकी थकान मिट जाती है। जिससे आप गहरी नींद में सो सकेंगे और गहरी नींद के कारण आपकी स्किन ग्लो हो जायेगी।

ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये Women (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...