नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप भी बाहर के केमिकल प्रोडक्ट्स को छोड़कर घर पर ही दादी नानी के नुस्खे से चेहरे को चमकते हैं तो कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखें। दादी नानी के तरीके तो बेहतर होते हैं जो त्वचा को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाते हैं और हेल्दी रखते हैं। लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका होता है आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से किस तरह स्किन केयर करना है इसके बारे में जानना जरूरी है। त्वचा का ध्यान रखने के लिए इन नुस्खों को अपनाने के तरीके के बारे में जाने।
नींबू का इस्तेमाल
महिलाएं दादी नानी के नुस्खे में नींबू का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए करती हैं। लेकिन आपको पैच टेस्ट करने के बाद ही नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो हमारी त्वचा की परत को हल्का बना देता है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो चेहरे पर जलन भी हो सकती है।
बेसन और हल्दी
दादी नानी के तरीकों में महिलाएं बेसन और हल्दी का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में करती हैं। लेकिन आपको इन्हें इस्तेमाल करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना है। ब्राइट स्किन के लिए हल्दी और बेसन का इस्तेमाल अच्छा है लेकिन यह त्वचा को ड्राइव भी कर सकता है। इसलिए आपको यह अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए।
मुल्तानी मिट्टी
दादी नानी के जमाने से स्किन केयर के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी में चेहरे से तेल निकालने के गुण होते हैं। अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करें तो यह आपकी त्वचा को ड्राइ भी बना सकता है।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल दादी नानी के जमाने का नुस्खा रहा है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा से अगर आप अपनी स्किन केयर कर रही है तो समझ लीजिए कि आपको सेंसेटिव स्किन पर ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर रेडनेस और जलन हो सकती है।




