नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है ऐसे में आपको अपनी स्किन केयर की दिक्कत हो रही है। क्योंकि आपके चेहरे में आपको वह ग्लो नजर नहीं आ रहा है जैसा आप चाहते हैं तब हम आपके लिए खास उपाय लेकर आए हैं। ईद से पहले त्वचा की देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है। रोजाना चेहरे की सफाई और मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें। अब आपको पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं है; घर पर ही स्किन केयर रूटीन।
घर पर ही करें स्किन केयर
दिन में कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है।
घर पर बनाएं स्क्रब
आपके घर पर ही स्क्रब बनाकर स्क्रीन पर अप्लाई करना चाहिए ताकि आपके चेहरे में अलग सा निखार आ सकें। डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच काॅफी और एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
घर पर ही बनाएं फेस पैक
ईद से पहले त्वचा को ग्लो देने के लिए फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक बनाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।
इस प्रकार फेस का रखें ध्यान
अगर पहले से स्किन केयर करने या ब्यूटी पार्लर जाने का मौका न मिले तो इंस्टेंट निखार पाने का एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आपके घर पर ही गुलाब जल से तीन-चार बार अपना चेहरा धुलना चाहिए। खीरे का रस चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके अलावा नींबू और शहर का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपको काफी ज्यादा निखार घर पर ही आसानी से मिल जाएगा।




