back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जरूरत से ज्यादा दाल खाना आपको पड़ सकता है महंगा, होती है ये खतरनाक बीमारियां :

दाल खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इसे नियमित रूप से बहुत अधिक मात्रा में खाया जाए। तो इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है...

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हमारे भारतीय खाने में अगर दाल ना हो तो खाना अधूरा माना जाता है। लंच हो या फिर डिनर खाने में  कोई न कोई दाल तो होनी चाहिए।  दालों को सेहत के लिए अच्छा माना गया है। जब वेजीटेरियन लोगों के लिए बेहतरीन प्रोटीन स्रोत की बात आती है तो उसमें दाल जरूर शामिल होती है। यकीनन इसके सेवन से हमें कई फायदे मिलते हैं।  जैसे विटामिन बी,  फोलेट,  आयरन और पोटेशियम का स्रोत होता है। साथ ही साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन अगर किसी चीज की अधिक सेवन किया जाए तो वह हमें नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में दाल भी हमें कई नुकसान पहुंचती है। तो चलिए जानते हैं कौन से नुकसान हैं। 

वजन बढ़ना :

अक्सर लोग अपनी वेट लॉस डाइट में दाल शामिल करते हैं। अगर आप भी दाल का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे  आपका वजन बढ़ सकता है।  क्योंकि ज्यादा प्रोटीन लेने से कैलोरीज बढ़ती है। और वेटगेन होता है। इसलिए आपको रात के समय तो दाल बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। अगर आपने ब्रेकफास्ट में अंडे खाए हैं। या प्रोटीन शेक लिया है। तो फिर लंच के दौरान दाल की मात्रा कम कर सकते हैं। अन्यथा दिन पे दिन आप फैटी होते चले जायेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा।

गैस बनना :

आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको ज्यादा दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दाल का ज्यादा सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है  बच्चों को या गर्भवती महिलाओं को डालकर सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।  इसलिए रोजाना दाल के सेवन करने से बचना चाहिए। अरहर और मसूर की दाल का अधिक सेवन करने से पेट में गैस बनने लगती है। पेट फूलने लगता है। साथ ही बदहजमी भी हो जाती है।

किडनी में समस्या :

जरूर से ज्यादा दाल खाने का असर किडनी में पड़ सकता है।  ज्यादा दाल खाने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है।  जिन लोगों को गाउट की बीमारी होती है। उन्हें भी बींस दाल का सेवन अवॉइड करना चाहिए।  दाल में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है। दाल में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए किडनी में स्टोन होने की संभावना अधिक रहती है। 

पाचन तंत्र पर असर :

जरूरत  से ज्यादा दाल का सेवन करते हैं तो आपके पाचन तंत्र को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है  है दरअसल इसमें प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है और जब इन्हें अधिक मात्रा में खाया जाता है तो शरीर के लिए इसे पचा पाना काफी मुश्किल होता है।  इससे  एसिड जल्दी बनने लगती है  साथ  ही लोगों को पेट में सूजन गैस और पेट में ऐंठन जैसे होने की समस्या होने लगती है। 

थायराइड को बढ़ाता :

दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।  अगर आप थायराइड की बीमारी से जूझ रहे है।  तो आप दाल का सेवन ज्यादा ना करें। और साथ ही कभी कभार ही दल का सेवन करें।  क्योंकि इसके कारण आपकी थायराइड की समस्या बढ़ सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

खाने की प्लेट में जितने ज्यादा रंगों का खाना होगा, सेहत होगी उतनी अच्छी… जानिए लॉजिक

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खुद को सेहतमंद और फिट रखने के लिए आपको बाहर के बनावटी खाने से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा आपको...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...