back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिनभर महसूस होती है थकान? तो करीना कपूर की डायटीशियन की बताई ये दो सुपरफूड खाने में शामिल कर लें

अगर आपको लंच करने के बाद सुस्ती, थकान और काम करने में मन नहीं लगता है तो न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ये दो 2 तरीके बताए है जो आफ्टरनून स्लम्प को खत्म करेगी।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। आज के समय में लंच करने के बाद भी काफी लोगों को थकान, सुस्‍ती ओर काम करने में मन नही लगता है तो ऐसे में आपको पावर नैप की जरूरत पड़ती है। पावर नैप के बाद नींद चली जाती है। लेकिन कुछ लोग लंच के बाद बिल्कुल सुस्त से हो जाते हैं। थकान होने लगाती है ओर काम करने की इच्‍छा नही होती है। इस तरह की सुस्ती से बचने के लिए ज्‍यादातर लोग चाय, कॉफी, सिगरेट जैसी चीजों को पीते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने आफ्टरनून होने वाले स्लम्प को दूर करने का तरीका सोशल मीडिया पर शेयर किया है। खाने की थाली में इन दो चीजों को शामिल करने से इस सुस्ती को कम किया जा सकता है।

खाने में इन दो चीजों को जरूर शामिल करें

रुजुता दिवेकर ने लंच में दो चीजों को शामिल करने पर जोर दिया है। एक है देसी घी और दूसरा है चटनी। इन दोनों से आफ्टरनून में होने वाले स्लम्प को दूर किया जा सकता है। सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि दोपहर के खाने के बाद लगने वाली सुस्ती, थकान, कमजोरी, चिड़चिड़ेपन को दूर करने के लिए खाने में इन दो चीजों को जरूर शामिल करें।

भोजन में देसी घी को करें शामिल

 

आपके रोज के भोजन में देशी घी को जरूर शामिल करें। देसी घी में जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients)होते हैं जो शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी 12 की भरपाई करते है। साथ ही जिन लोगों को थायराइड (Thyroid) की समस्या है, स्किन पर पिग्मेंटेशन है, उन्हें लंच में एक चम्मच घी को जरूर शामिल करना चाहिए। ये बढ़ते वजन को भी संतुलित करता है। घी कब्ज की समस्या को भी खत्म करने में मदद करता है। 

भोजन में चटनी को करें शामिल 

अपने खाने के स्‍वाद को ओर भी ज्‍यादा टेस्‍टी बढ़ाने के लिए कई लोग खाने के साथ चटनी का बहुत पसंद किया जाता है। चटनी केवल टेस्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। रोज के खाने में तिल, अलसी, नारियल, करी पत्ता, दाल, धनिया जैसी चीजों से बनी चटनी को जरूर शामिल करें। ये चटनी शरीर में हो रही कमियों को दूर करने में सफल होती है। धनिया की चटनी इंसुलिन लेवल को बैलेंस करती है। जिससे खाने के बाद होने वाले ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक होने से रोकती है। वहीं सफेद तिल की चटनी शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करती है

Advertisementspot_img

Also Read:

क्‍या वायु प्रदूषण से आपको हो रही खांसी? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय, मिलेगा जल्‍द आराम

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण अब गंभीर चिंता का कारण बन गया है। राजधानी और आसपास के इलाकों में एयर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...