back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women: शैम्पू करते वक्त महिलाएं न करें ये गलतियां, वरना आपके बालों को नुकसान पहुंचना तय

Women: बालों में सही तरीके से शैंपू ना किया जाए तो यह हेयर फॉल और  स्कैल्प की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए सही तरीके से शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: चेहरे की खूबसूरती सिर्फ गुलाबी गाल और गुलाबी होठों से ही नहीं होती बल्कि आपके बालों से भी खूबसूरती की पहचान होती है।  इसलिए हमें अपने बालों की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लगभग हम सभी बालों को शैंपू करते हैं और इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि बालों को शैंपू करना कितना जरूरी है।  लेकिन कई बार बालों को बेहतर बनाने के जगह हम उन्हें बिगाड़ कर रख देते हैं। ऐसे शैंपू से जुड़ी कुछ गलतियां हम दैनिक जीवन में करते हैं। हमें इससे बचना चाहिए। अगर नहीं बचते तो हमारे बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।  साथ ही हमारे बाल धीरे-धीरे झरने लगेंगे और भी तरह की कई समस्याएं उत्पन्न होने लगेगी तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी गलती हम करते हैं।

सल्फेट बेस्ड शैंपू ना करें इस्तेमाल

ज्यादातर शैंपू सल्फेट बेस्ड होते हैं। जिनके इस्तेमाल से बचना चाहिए l यह बालों को नुकसान पहुंचता है।  वहीं सल्फेट फ्री माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर होगा। अगर आप चाहे तो हर्बल और आयुर्वेदिक शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इनमें केमिकल की मात्रा बेहद ही कम होती है।  यह बालों को टूटने में झड़ने से बचाते है। साथ ही बालों को चमकदार और सिल्की बनाते है। 

गर्म पानी का ना करें इस्तेमाल

हम सब बालों को शैंपू करते हैं लेकिन बालों को धोते समय हम हॉट वॉटर यानी गर्म पानी के इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह आरामदायक तो  होता है लेकिन बालों को गर्म पानी से कभी नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से आपके स्कैल्प ड्राई और पपड़ीदार हो जाती है। साथ ही गर्म पानी बालों को कमजोर बना देता है।  जिससे बाल धीरे-धीरे झड़ने लगते हैं।

रोजाना शैंपू करने से बचें

बहुत लोग रोजाना शैंपू करने के आदी होते हैं। जबकि रोज शैंपू करने से बचना चाहिए । क्योंकि इससे बालों की  नैचुरिलिटी  खत्म हो जाती है।  इसकी वजह से बाल रुके और बेजान होने लगते हैं। साथ ही टूटने और झड़ने भी लगते है।

बालों के हिसाब से ही शैंपू का करें इस्तेमाल

आमतौर पर जब हम शैंपू इस्तेमाल करते हैं तो इससे झाग तैयार करते ही पूरे बालों में फेल लगता है लेकिन कुछ लोग झाग बढ़ाने की मेहनत नहीं करते और अधिक शैंपू ले लेते हैं।  जिसकी वजह से बाल की नेचुरलिटी खत्म हो जाती है।  आप शैंपू का उतना ही इस्तेमाल करें जितने आपके बाल हो।  इससे अधिक इस्तेमाल करेंगे तो दिखते  बढ़ने लगेंगी। 

गलत और एक्सपायरी शैंपू से बचें

आपके लिए कौन सा शैंपू सही है कौन सा नहीं इसका चुनाव आप ही करें। क्योंकि हर बालों को अलग-अलग शैंपू शूट करते हैं।  इसलिए शैंपू की सही पहचान करें और आपके बालों को जो शैंपू सूटेबल लगे। वही इस्तेमाल करें। साथ ही एक्सपायरी डेट देखकर ही शैंपू का उपयोग करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...