नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आईस मसाज (Ice Massage) आजकल ब्यूटी ट्रेंड के रूप में खूब चर्चा में है, यह सिर्फ ट्रेंड नहीं बल्कि त्वचा के लिए फायदेमंद एक पुरानी तकनीक है। चेहरे पर बर्फ रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा को आवश्यक पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलती है। यही कारण है कि आईस मसाज त्वचा को ताजगी, निखार और ग्लो देने में मददगार मानी जाती है।
इसका सीधा असर आपकी रंगत पर दिखता है और इसके अलावा, ओपन पोर्स से जुड़ी समस्याएं भी कम होने लगती हैं। जी हां, सिर्फ 2 मिनट की Ice Massage आपके चेहरे पर ऐसा निखार ला सकती है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। सबसे अच्छी बात है कि इसके नतीजे आपको पहले ही इस्तेमाल से दिखने लगेंगे। आइए जानें।
आइस मसाज से क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
सूजन कम करे: सुबह चेहरे या आंखों की सूजन कम करने में बर्फ तुरंत असर दिखाती है।
पिंपल्स से राहत: यह पिंपल्स की रेडनेस और सूजन घटाकर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है।
ओपन पोर्स टाइट करे: बर्फ लगाने से बड़े रोमछिद्र सिकुड़ते हैं और त्वचा स्मूथ दिखती है।
झुर्रियों को रोके: नियमित इस्तेमाल से यह महीन रेखाओं और झुर्रियों को बनने से रोकने में मदद कर सकता है।
मेकअप फ्रेंडली: मेकअप से पहले आइस मसाज करने से मेकअप लंबे समय तक टिकता है और त्वचा पर नेचुरल शाइन आती है।
कैसे करें आइस मसाज?
– एक साफ सूती कपड़ा या मुलायम तौलिया लें। एक या दो बर्फ के टुकड़े लें।
– बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेट लें। सीधे बर्फ को त्वचा पर न लगाएं, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है।
– कपड़े में लिपटे बर्फ को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। माथे, गालों, ठोड़ी और आंखों के नीचे के एरिया पर ध्यान दें।
– इसे सिर्फ 1 से 2 मिनट तक करें।
– आप पाएंगे कि आपकी त्वचा तुरंत तरोताजा और ग्लोइंग महसूस कर रही है।
Disclaimer: यह लेख उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो एक्सपर्ट से सलाह लें।





