नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं को मेकअप करना बहुत अच्छा लगता है खासकर लड़कियों को अपनी शादी वाले दिन बेहद खूबसूरत लगना होता है। अगर आप भी बिना पार्लर गए घर पर ही ब्राइडल मेकअप कर रही हैं, तो आपको इस दौरान कई बातों को ध्यान में रखना होता है। शादी वाले दिन महंगी ज्वेलरी फुटवियर और लहंगा ही नहीं बल्कि एक बढ़िया मेकअप भी मायने रखता है। शादी लाइफ का बहुत बड़ा दिन होता है इसलिए हर दुल्हन इस दिन खूबसूरत दिखना पसंद करती है। अगर आप भी वेडिंग वाले दिन खुद मेकअप कर रही हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
स्किन केयर
अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देना होगा। शादी से पहले आपके चेहरे को मॉइश्चराइज रखना होगा ताकि है चेहरे की चमक को बरकरार रखें। तरह से शादी वाले दिन आपकी त्वचा सॉफ्ट बनी रहेगी।
बेस
मेकअप करने से पहले बेस अच्छा होना चाहिए इसके लिए फाउंडेशन और कंसीलर बेस्ट ब्रांड का चुन लीजिए। आपको ध्यान रखना है कि यह दोनों ही चीज आपकी स्किन टोन से मैच होनी चाहिए। मेकअप करते समय प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें ताकि आपकी स्किन स्मूथ हो जाए।
आई मेकअप
ब्राइडल लुक में आई मेकअप कर चांद लगाने का काम करता है इसलिए आपको यह बेहतर तरीके से करना चाहिए। आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आपको हल्के न्यूट्रल शेड्स इस्तेमाल करनी चाहिए। इसके अलावा आप स्मोकी आई लुक भी ट्राई कर सकती हैं। ज्यादातर ब्राइड्स को ब्राउन, गोल्ड और प्लम शेड्स भी पसंद होते हैं। इस तरह का आई मेकअप आपको बेस्ट ब्राइडल लुक देता है।
लिप्स
ऑल ओवर मेकअप के बाद जब लिप्स की बारी आती है तो आपको लिपस्टिक का कलर सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। आपको लोंग लास्टिंग लिपस्टिक अप्लाई करना चाहिए जो आपकी ड्रेस से मैच होती है। अगर आपकी ड्रेस डार्क है तो आपको रेड, मैरून या बरगंडी जैसे गहरे रंग इस्तेमाल करना चाहिए।





