back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skincare Tips : कहीं आप स्किन केयर में तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां ? खत्‍म हो जाएगी त्वचा की नेचुरल चमक

अक्सर हम जाने-अनजाने में स्किन केयर रूटीन में ऐसी चूक कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे हमारी त्वचा की नेचुरल चमक को खत्म कर देती हैं। आइए जानें वे 5 आम गलतियां।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हर कोई चाहता है कि उसकी निखरी, ग्लोइंग और बेदाग त्वचा हो, लेकिन महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स के भरोसे ही खूबसूरती नहीं मिलती। असली फर्क पड़ता है सही स्किन केयर रूटीन और अच्छी आदतों को अपनाने से। अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी त्वचा की चमक छीन लेती हैं। यदि आप भी इनमें से कोई गलती कर रहे हैं, तो समय रहते सावधान हो जाइए। आइए जानते हैं स्किन केयर की 5 सबसे आम लेकिन गंभीर गलतियां।

अक्‍सर लोग करते हैं ये सबसे बड़ी भूल

रोज रात को मेकअप साफ किए बिना सोना आपकी स्किन को सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचाता है। इससे चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, और एलर्जी जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। धीरे-धीरे आपकी त्वचा डल, रूखी और बेजान नजर आने लगती है। सोने से पहले हमेशा चेहरे को मेकअप रिमूवर, क्लेंजर या माइल्ड फेसवॉश से अच्छे से साफ करें। उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

स्किन टाइप को नजरअंदाज करना

हर किसी की त्वचा का स्वभाव अलग होता है। जैसे- ऑयली, ड्राई, नॉर्मल या सेंसिटिव। लेकिन अक्सर लोग बिना स्किन टाइप को समझे ही कोई भी फेसवॉश, मॉइस्चराइजर या सीरम यूज करने लगते हैं। नतीजा, स्किन पर रैशेज, ब्रेकआउट्स, या पैचेस आ सकते हैं। इसलिए सबसे पहले अपनी स्किन टाइप पहचानें (जरूरत हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें)। फिर उसी अनुसार प्रोडक्ट्स चुनें। 

सनस्क्रीन न लगाना बड़ी गलती

कई लोग सोचते हैं कि धूप में कम निकलते हैं, तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं, ये सबसे बड़ी भूल है। UV किरणें आपकी त्वचा को टैन, झुर्रियों, पिगमेंटेशन, यहां तक कि स्किन कैंसर तक की ओर ले जा सकती हैं। इसलिए रोजाना, भले ही घर पर हों, SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 

बार-बार चेहरे को छूना या रगड़ना

दिनभर अनजाने में हम न जाने कितनी बार अपना चेहरा छूते हैं। कभी ठोड़ी पर हाथ, कभी आंखों को मलना, कभी पिंपल्स को छूना। ऐसा करने से हाथों से बैक्टीरिया, गंदगी और ऑयल चेहरे पर पहुंचते हैं, इससे पिंपल्स, रैशेज और इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने से स्किन इरिटेशन और रेडनेस हो सकती है। चेहरा छूने से पहले हाथ अच्छी तरह धो लें। पसीना पोंछते समय या चेहरा सुखाते समय तौलिया से रगड़ें नहीं, बस हल्के हाथों से थपथपा कर सुखाएं। 

नींद की कमी और कम पानी पीना 

पूरी नींद नहीं लेना और पानी कम पीना, आपकी स्किन पर सबसे पहले असर डालता है। क्‍योंकि नींद की कमी से चेहरे पर थकान, डार्क सर्कल्स और सूजन नजर आती है। पानी कम पीने से स्किन डिहाइड्रेट, रूखी और बेजान दिखने लगती है, जिससे स्किन की नेचुरल ग्लो खो जाती है और पिंपल्स की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं।

Disclaimer : यह लेख सामान्य जानकारियों और प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है। हम किसी भी प्रकार से इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी सुझाव या उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...