back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंटर ग्लो के 8 घरेलू राज: सर्दियों में चमके आपका चेहरा चांद की तरह

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, लेकिन घरेलू नुस्खों जैसे मलाई, केला, घी, पपीता और बेसन से नैचुरल ग्लो पाया जा सकता है। आइए जानते है कलर्स ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी से वो आठ असरदार टिप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों की ठंडी और शुष्क हवाएं अक्सर चेहरे का निखार छीन लेती हैं। त्वचा बेजान, रूखी और थकी-थकी लगती है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय यदि आप नैचुरल तरीके से लंबे समय तक टिकने वाला ग्लो पाना चाहती हैं, तो आपकी रसोई घर की सामग्री ही आपके लिए सबसे बड़ी ताकत है। कलर्स ब्यूटी सैलून (शहादरा, दिल्ली) की सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी का कहना है कि मलाई, केला, घी, पपीता और बेसन जैसी घरेलू सामग्री त्वचा को गहराई से पोषण देती हैं और प्राकृतिक चमक लौटाती हैं। उन्होंने साझा किए 8 असरदार और आसान घरेलू टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों में भी चेहरे को चांद की तरह चमकदार बना सकती हैं।

1. गुनगुने पानी से शुरुआत

सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीएं और इसी पानी से चेहरे को हल्के हाथों से धोएं। यह न केवल गंदगी हटाता है बल्कि त्वचा को ड्राई होने से भी बचाता है। ध्यान दें, बहुत गर्म पानी से बचें।

2. मलाई का नैचुरल मॉइस्चराइजर

मलाई में 5 बूँद नींबू का रस और 5 बूँद गुलाबजल मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा गहराई से हाइड्रेट होती है और तुरंत ग्लो मिलता है।

3. केला फेस पैक

केला डलनेस दूर करता है और त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। आप सीधे केले का उपयोग कर सकती हैं या रूखी त्वचा के लिए इसमें थोड़ा शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

4. घी से चेहरे की मालिश

शुद्ध देसी घी से चेहरे की हल्की मालिश करें। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है और झाइयों व झुर्रियों को कम करता है। होंठों की ड्राईनेस दूर करने के लिए भी यह बेहतरीन है।

5. पपीता फेस पैक

पपीते में थोड़ा दही मिलाकर फेस पैक तैयार करें। यह डेड स्किन हटाता है, रंगत निखारता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

6. ऐलोवेरा जेल (रात में)

रात में सोने से पहले ऐलोवेरा जेल लगाएं। त्वचा की डेड स्किन और मुंहासे के दाग-धब्बों को ठीक करता है। यदि त्वचा अधिक ड्राई है तो इसमें थोड़ा शहद मिला सकती हैं। 15 मिनट बाद धो लें।

7. बेसन और दही का फेस पैक

1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं। यह डीप एक्सफोलिएशन करता है, टैनिंग हटाता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है।

8. रोज़ क्लींजिंग

सुबह और शाम चेहरे की हल्की क्लींजिंग करें। पोर्स साफ रहते हैं और पिंपल्स आने की संभावना कम होती है। माइल्ड क्लींजर के लिए गुलाबजल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...