back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छुट्टी है फिर भी इस शनिवार क्‍यों खुलेगा शेयर मार्केट? जानिए कारोबार होगा या नहीं

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से इसको लेकर अलग-अलग सर्कुलर जारी किया गया है। शेयर मार्केट सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक ही खुले रहेंगे।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत करेंगी। ऐसे में इस दिन शनिवार होने पर भी शेयर मार्केट खुले रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से इसको लेकर अलग-अलग सर्कुलर जारी किया गया है। शेयर मार्केट सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक ही खुले रहेंगे। 

बता दें कि सामान्य तौर पर वीकेंड (शनिवार-रविवार) के दिन शेयर मार्केट बंद ही रहते हैं। लेकिन केंद्रीय बजट जैसे खास मौके पर इस शनिवार को भी शेयर मार्केट खोलने का फैसला लिया गया है। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को शनिवार को बजट पेश किया गया था और दोनों ही बार शेयर मार्केट खोले गए थे।

किस समय कौन सी ट्रेडिंग 

1 फरवरी 2025 शनिवार को प्री-ओपन ट्रेडिंग का समय सुबह 9 से 9:08 बजे तक रहेगी। सामान्य ट्रेडिंग सेशन सुबह 9:15 से लेकर दोपहर 03:30 बजे तक, ब्लॉक डील सेशन-1 सुबह 08:45 बजे से सुबह 9:00 बजे तक और ब्लॉक डील सेशन-2 दोपहर 14:05 बजे से दोपहर 14:20 बजे तक होगा। 

बजट का बाजार पर प्रभाव

केंद्रीय बजट सरकार की आर्थिक रणनीति का खाका प्रस्‍तुत करता है। ऐसे में बजट की घोषणाएं शेयर बाजार पर नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के प्रभाव डाल सकती हैं। किसी इंडस्ट्री के लिए सुधारात्मक कदम बाजार के ट्रेंड को बेहतर बना सकते हैं, तो वहीं हाई टैक्स या अप्रत्याशित फाइनेंशियल सख्ती निवेशकों का विश्वास हिला सकती है। 

MCX पर होगा कारोबार

1 फरवरी को बजट वाले दिन कमोडिटी मार्केट में कारोबार होगा। यानी शनिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार किया जा सकेगा। आम बजट पेश होने के साथ ही एमसीएक्स पर भी इस दिन ट्रेडिंग संभव हो सकेगी क्योंकि एमसीएक्स पर स्पेशल ट्रेडिंग सत्र चलाया जाएगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरू करना है लेकिन नहीं हैं पैसे? अभी डीलरशिप बिजनेस की करें शुरुआत और लाखो कमाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क- डीलरशिप बिजनेस का सीधा अर्थ है मैन्युफैक्चर और ग्राहक के बीच की कड़ी बनना। यह बिजनेस इसलिए भी प्रचलन में...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...