back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Malaysia Top Places : मलेशिया की इन पांच खूबसूरत जगहों का करें दीदार, सफल हो जायेगी यात्रा

अगर आप फैमिली के साथ फॉरेन ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आप मलेशिया घूमने जा सकते हैं। मलेशिया हमेशा से ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है। मलेशिया को संस्कृति का पिघलाने वाला बर्तन के रूप में जाना जाता है। इसी विशेषता कि की वजह से यहां पर विश्व भर से अधिक संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां पर जाने के बाद आप यहां की नाइटलाइफ से लेकर समुद्र तट और कई सारी जगह और खूबसूरत पार्कों में आप सैर कर सकते हैं। मलेशिया उन चुनिंदा देशों में शामिल है। जहां आप कम खर्चे में भी आप अपनी यात्रा का मजा ले सकते हैं। पेनांग हिल से लेकर मलक्का जैसी खूबसूरत जगहों को देखकर आप मनमोहित हो जाएंगे।  तो चलिए आपको बताते हैं आप मलेशिया में किन जगहों पर आप घूम सकते हैं।

पेनांग हिल

पेनांग हिल प्रायादिव्पीय मलेशिया में पहला औपनिवेशिक हिल स्टेशन माना जाता है।  पेनांग मलेशिया के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के स्थानीय लोग इसे बुकेट बैंडेरा कहते हैं। जो सामान्य तौर पर यह स्थान जॉर्ज टाउन की अपेक्षा 15 डिग्री अधिक ठंडा रहता है। पेनांग को खाद्य पदार्थों का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसके अलावा यहां स्नेक टेंपल, केक लोक सी मंदिर जैसे बहुत सारे मंदिर हैं।  इसके अलावा आप यहां के गांव के पास मछली पकड़ने का भी आनंद ले सकते हैं। जो काफी फेमस है। 

कुआलालंपुर

मलेशिया की हलचल भारी राजधानी कुआलालंपुर में घूमने वालों के लिए बहुत कुछ है। यहां प्रतिष्ठित पेट्रोनास ट्विन टावर दुनिया के सबसे उंचे ट्विन टावर के लिए प्रसिद्ध है।  यहां पर आप बट्टू गुफाएं देख सकते हैं। जिसकी संरचना आपका दिल चुरा लेगी।  इसके अलावा स्क्वायर, केयर टावर ,इस्लामी कला संग्रहालय मलेशिया।  चाइनाटाउन ,सुल्तान अब्दुल समद मस्जिद और बर्ड पार्क की पार्टी सुंदरता आपका मनमोह लेंगी।  यही वजह है कि मलेशिया जाने वाले पर्यटक सबसे पहले कुआलालंपुर को ही पसंद करते हैं।

मलक्का

मलेशिया में स्थित मलक्का  एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में जाना जाता है। इस बंदरगाह को वर्तमान समय में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया है। यहां पर स्थित प्राचीन इमारत और समुंदर तट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।  जिसकी वजह से यह मलेशिया के प्रमुख स्थलों में शामिल है। 

तमन नेगारा

तमन नेगारा 103 मिलियन वर्ष पुराने वर्षावान वाला एक संरक्षित क्षेत्र है। इसे  रोमांच का खजाना भी कहते हैं। जंगल के माध्यम से ट्रैक करने में काफी आनंद महसूस होता है।  रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने और माउंट तहां पर चढ़ने का अपना अलग ही मजा आता है।  मलेशिया की सबसे चुनौती पूर्ण पदयात्रा में से एक तमन नेगार जाना जाता है। आप यहां गुआ तेलिंगा चुना पत्थर गुफा में जाकर आनंद ले सकते है। 

कोटा किनाबालु

कोटा किनाबालू नाम का माउंट किनाबालू के नाम पर रखा गया है । यह जगह अपने खूबसूरत शहर पहाड़ और द्विपो के लिए जानी जाती है।  साथ ही यह जगह रेशम की साड़ियों डोरियों सोने के आभूषण के लिए प्रसिद्ध कोटा पत्थर के लिए भी मशहूर है। मलेशिया की इस खूबसूरत जगह पर रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक! ये खूबसूरत पार्क बना देंगे आपका वीकेंड खास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की तेज रफ्तार जिंदगी, ट्रैफिक का शोर और भागदौड़ भरी दिनचर्या अक्सर मन और शरीर दोनों को थका देती है।...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...