नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत जैसे बहुत बड़े देश में घूमने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट यहां आते हैं। भारत में टूरिस्ट अलग-अलग राज्य से आते हैं और घूमते हैं। अगर आप फॉरेन टूर के लिए जाना चाहते हैं तो आपको वीजा फ्री देश की लिस्ट बना लेनी चाहिए। इन जगहों की सैर करने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही विदेश में घूमने का कितना खर्च आएगा इस बारे में भी जान लीजिए। ट्रैवल के दौरान किराया, होटल, खाना पीना इन सभी चीजों की जरूरत पड़ेगी।
इन देशों में 30 दिन के लिए वीजा फ्री
कई देश हैं जहां पर घूमने के लिए भारतीय नागरिक को वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती है आप यहां पर बेफिक्र होकर एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको इस बात को ध्यान में रखना होता है कि यहां पर टाइम वैलिडिटी होती है। अगर आप थाईलैंड घूमना चाहते हैं तो यहां पर आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।
इन जगहों पर भी है टाइम लिमिट
थाईलैंड के अलावा अगर आप मलेशिया भी घूमना चाहते हैं तो यहां की टाइम वैलिडिटी भी 30 दिनों की है। इसके अलावा अंगोला, मकाओ, माइक्रोनेशिया और वानुअतु जैसी जगह पर घूमने के लिए 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
90 दिन में करें इन देशों का सफर
अगर आप मॉरीशस घूमना चाहते हैं तो यहां के टाइम लिमिट के मुताबिक आप 90 दिनों तक बिना वीजा के सफर कर सकते हैं। इसके अलावा केन्या, बारबड़ोस, गांबिया, किरिबाती, ग्रेनाडा, हैती, त्रिनिदाद इन सभी जगह पर आप 90 दिन तक ट्रेवल कर सकते हैं।
इन देशों में करें वीजा फ्री ट्रैवल
अगर आपको टाइम लिमिट के अलावा टेंशन फ्री होकर लंबे समय तक देश की सैर करना है तो कई देश है जो आपको लंबा समय देते हैं। आप फिजी, डोमिनिका में 80 दिनों के लिए ट्रेवल कर सकते हैं। वहीं, कम दिनों की बात करें तो भूटान और कजाकिस्तान जैसे देशों में आप केवल 14 दिन के लिए वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। ईरान की बात करें तो यहां पर 4 फरवरी 2024 के बाद से वीजा की जरूरत ही नहीं रखी गई है।





