नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर कोई चाहता है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार विदेश यात्रा जरूर करे। ट्रैवलिंग प्लान तब कैंसिल करना पड़ता है जब पैसों की चिंता सताती है। ट्रैवल करने से पहले एक सही मनी मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है। अक्सर ऐसा होता है कि अनजान जगह के बारे में हमें पता नहीं होता और लोग एक्स्ट्रा चार्ज मांगने लगते हैं। ऐसे में आपको कुछ मनी हैक्स फॉलो करने चाहिए जिससे आप विदेश यात्रा को टेंशन फ्री बना सकते हैं।
बैंक को दें जानकारी
फॉरेन टूर करने से पहले आपको बैंक को यात्रा की जानकारी देनी चाहिए। इस तरह से आप अपने कार्ड को ब्लॉक होने से बचा सकते हैं। अगर आप विदेश में भी पैसे की तंगी नहीं चाहते हैं तो ऐसा करना जरूरी है। आप विदेश में भी पैसे निकाल सकेंगे और इसे जरूरत के अनुसार खर्च कर सकेंगे।
करेंसी बदलें
विदेश यात्रा करते समय आपको एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज करना महंगा पड़ सकता है। ऐसे में आपको यात्रा ट्रैवल से पहले विदेशी मुद्रा खरीद लेनी चाहिए। अगर ऐसा भी नहीं हो पता है तो आप डेस्टिनेशन से बैंक या एटीएम से ई निकाल सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड
विदेश यात्रा पर क्रेडिट कार्ड ले जाने से पहले आप जान लीजिए कि इसका चार्ज कितना लगेगा। कुछ क्रेडिट कार्ड कम फीस लेते हैं ऐसे में आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बजट बनाएं
विदेश यात्रा पर जाने से पहले आपको खर्चे का बजट तैयार कर लेना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि आपको अपने साथ कितने पैसे ले जाने चाहिए। इसके अलावा आपके थोड़े ज्यादा पैसे रख लेने चाहिए ताकि जरूरत के समय काम आए।
पेमेंट ऑप्शंस
विदेश यात्रा के दौरान आपको क्रेडिट कार्ड, कैश, फॉरेक्स कार्ड जैसे पेमेंट के कई ऑप्शंस रखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर आप किसी भी तरह पेमेंट कर सकते हैं।




