नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप साउथ इंडिया टूर प्लॉनिंग कर रहे हैं तो यहां के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन जरूर करें। पर्यटक यहां पर देश-विदेश से दर्शन करने आते हैं। आपने भारत देश में कई प्रसिद्ध मंदिर देखे होंगे लेकिन साउथ के टेंपल्स भी अपने आप में फेमस है। यहां पर कई ऐसे मंदिर है जहां पर जाने के बाद आने का दिल नहीं करेगा। यहां के सभी मंदिर धार्मिक महत्व रखते हैं।
तिरुपति तिरुमाला मंदिर
दक्षिण भारत का यह सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर में स्थित है। दक्षिण भारत आने वाले सभी पर्यटक इस मंदिर के दर्शन जरूर करते हैं यहां पर विदेश से भी यात्री दर्शन करने आते हैं।
सबरीमाला मंदिर
भगवान अय्यप्पा का सबरीमाला मंदिर बेहद ही लोकप्रिय है। यह मंदिर भगवान अय्यप्पा को समर्पित है। यह केरल के फेमस मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के आसपास आपको कई सारे छोटे-छोटे मंदिर और मिल जाते हैं।
मीनाक्षी अम्मन मंदिर
अगर आप फैमिली के साथ साउथ इंडिया ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन भी जरूर करने चाहिए। दक्षिण भारत का यह सबसे प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है भारत के अलावा विदेश से भी लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।
रामेश्वर मंदिर
दक्षिण भारत का रामेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इतना ही नहीं रामसेतु के पास यह मंदिर बना हुआ है। यह एक बड़ी वजह है कि यहां का नजारा देखने लायक होता है। इस मंदिर को लेकर यह धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम ने यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी।




