नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बरसात के मौसम में सिलीगुड़ी जैसी जगह की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है। इस समय इस जगह पर पर्यटकों की काफी भीड़ लगती है। अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बरसात के मौसम में यहां घूमने एक अच्छा एक्सपीरियंस रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ सिलीगुड़ी में खूब मौज मस्ती कर सकते हैं।
घूमने की जगहें
सिलीगुड़ी एक ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर सर्दियों और बरसात के मौसम में लोगों की खूब भीड़ लगती है। अगर आप अपनी ट्रिप को याद कर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहेगा। सिलीगुड़ी में आप हसीन वादियां, घने जंगल और खूबसूरत पहाड़ के दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं।
करन डम
सिलीगुड़ी भारत का पूर्वी शहर है जो बहुत खूबसूरत है। सिलीगुड़ी का करन डम क्षेत्र एक पहाड़ी इलाका है जहां पर शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। आप यहां पर खूबसूरत फोटो शूट भी कर सकते हैं।
वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
आप सिलीगुड़ी में घूमने के लिए वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी जा सकते हैं यहां पर आपको पक्षी और जानवरों की कई सारी प्रजातियां देखने को मिलती है। मानसून के समय में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है यहां का शानदार व्यू बहुत अच्छा लगता है।
चाय के बागान
सिलीगुड़ी के आसपास कई सारे चाय के बागान है जहां ताजी चाय पत्तियां किस तरह से बनाई जाती है यह देख सकते हैं। अगर आप चाहे तो दोस्तों के साथ चाय के बागान में फोटो शूट भी कर सकते हैं। इस जगह के चारों तरफ हरा-भरा माहौल देखने को मिलता है।
बक्सा किला
अगर आप सिलीगुड़ी में किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमना चाहते हैं तो बक्सा किला जा सकते हैं। बता दें कि, यह ऐतिहासिक किला भूटान के राजा ने रेशम मार्ग की रक्षा के लिए बनवाया था। यहां आप इतिहास से जुड़ी सभी जानकारियां ले सकते हैं।




