बड़ा बाग (Bada Bagh) राजस्थान के जैसलमेर शहर में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो शाही शासकों को समर्पित छतरियों के लिए प्रसिद्ध है। इन छतरियों में जैसलमेर के राजाओं की कब्र बनी हुई हैं जिसमें से सबसे प्राचीन कब्र राजा महारावल जैत सिंह की है। शाही छतरियों के अलावा यहां पानी टंकी, जैतसर बांध और एक बगीचा भी स्थित है। इसके पास में एक गोवर्धन स्तंभ (Govardhan Pillar) है, जिस पर पानी की टंकी एवं बांध का नाम खुदा हुआ है। यहां आजादी के बाद बनी एक अंतिम छतरी है, जो रावल जवाहर सिंह द्वारा बनवाई गई थी। यह छतरी अधूरी है क्योंकि इसके पूरे होने से पहले ही रावल जवाहर के पुत्र की मृत्यु हो गई थी। पर्यटक यहां सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य के साथ कुछ हसीन पल बिता सकते हैं।
बड़ा बाग का इतिहास – History of Bada Bagh in Hindi
बड़ा बाग के निर्माण कार्य की शुरुआत 16वीं शताब्दी में राजा महारावल जैत सिंह ने की थी। लेकिन जैत सिंह के मृत्यु के बाद उनके पुत्र लूनाकरण (Lunakaran) ने इस बाग के निर्माण कार्य को पूरा किया।
बड़ा बाग मे क्या देखे –
यहां स्थित छतरियां, भाटी (Bhati) शासकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई गई थीं।
बड़ा बाग सलाह –
- बड़ा बाग पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है
- यहां भारतीय तथा विदेशी यात्रियों द्वारा अलग- अलग प्रवेश शुल्क लिया जाता है
- यदि पर्यटक यहां फोटोग्राफी करना चाहते है तो उन्हें कैमरा अंदर ले जाने के लिए भी शुल्क देना पड़ता है




