back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मी में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्‍ट प्लेस, जगह ऐसी समर वेकेशन हमेशा रहेंगी याद

समर हॉलीडे पर बच्चों के साथ घूमने के लिए ढूढ़ रहे बेस्ट टूरिस्‍ट प्लेस, तो ये खबर आपके लिए ही है जाने छुट्टियां बिताने इन टूरिस्‍ट प्लेस के बारे में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी की छुट्टियां लगते ही बच्चे घूमने जाने की जिद्द करने लगते हैं। ऐसे में इस समर वेकेशन अगर आप भी अच्छी जगह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं जहां आप बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर लेकर जाएं जहां मौसम भी अच्छा हो और फन एक्टिविटीज का मजा लिया जा सके। तो देखिए समर वेकेशन में जाने के लिए बेस्ट जगह। आइए जानते है समर वेकेशन के लिए बेस्ट जगहों के बारेमें । 

चिलचिलाती धूप और उमस से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने का मन बनाते हैं। लेकिन अगर पहाड़ों पर जाने के नाम पर आप हर बार शिमला,मनाली और मसूरी पहुंच जाते हैं तो इस बार बदलें लोकेशन । इस समर वेकेशन देखिए कुछ बेहतरीन टूरिस्‍ट प्लेसेस जहां मौसम भी अच्छा हो और फन एक्टिविटीज का मजा लिया जा सके। 

देखें ये बेस्ट टूरिस्ट प्लेस 

1) लद्दाख

गर्मियों के दौरान बेहद खूबसूरत जगहों में से एक लद्दाख जहां नीला आसमान और मनमोहक नजारे देखने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। गर्मियों के दौरान यहां पर्यटकों की खूब भीड़ होती है। जहां आप बच्चों के साथ नुब्रा वैली में ऊंट सफारी, पैंगोंग झील में नौका विहार, या शाम घाटी में आसान ट्रेकिंग के लिए ले जा सकते हैं।

2) ऋषिकेश

बच्चों के साथ घूमने का मन है और आपके पास समय कम है तो 2 से 3 दिन के लिए ऋषिकेश जा सकते है जहां रोमांच और शांति दोनों की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है गंगा पर व्हाइटवाटर राफ्टिंग के अलावा बंजी जंपिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

3) कश्मीर

स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर में बर्फ से ढकी चोटियां गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। यहां बच्चों के साथ डल झील पर सूर्यास्त के समय शिकारा की सवारी कर सकते है1 हरी-भरी घाटियां और शांत झीलें इसके अलावा पहलगाम में सेब के बाग, गुलमर्ग में मजेदार एक्टिविटी करनें विजिट कर सकते है। 

4) अल्मोड़ा

ब्रिटिश काल से पहले की विरासत अल्मोड़ा एक आरामदायक शहर जो उत्तराखंड का एक शहर है जहां कोशी और सुयाल नाम की दो प्रमुख नदियां बहती है। जो इस खूबसूरत शहर में देखने लायक हैं। यहां ज्यादातर लोग ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।

5) किन्नौर

शांति और मनमोहक सुंदरता के लिए फेमस किन्नौर एक सुंदर जगह है, जहां हरे-भरे जंगल, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ बहती नदियां इस जगह को खास बनाती हैं। यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...