नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी की छुट्टियां लगते ही बच्चे घूमने जाने की जिद्द करने लगते हैं। ऐसे में इस समर वेकेशन अगर आप भी अच्छी जगह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं जहां आप बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर लेकर जाएं जहां मौसम भी अच्छा हो और फन एक्टिविटीज का मजा लिया जा सके। तो देखिए समर वेकेशन में जाने के लिए बेस्ट जगह। आइए जानते है समर वेकेशन के लिए बेस्ट जगहों के बारेमें ।
चिलचिलाती धूप और उमस से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने का मन बनाते हैं। लेकिन अगर पहाड़ों पर जाने के नाम पर आप हर बार शिमला,मनाली और मसूरी पहुंच जाते हैं तो इस बार बदलें लोकेशन । इस समर वेकेशन देखिए कुछ बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस जहां मौसम भी अच्छा हो और फन एक्टिविटीज का मजा लिया जा सके।
देखें ये बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
1) लद्दाख
गर्मियों के दौरान बेहद खूबसूरत जगहों में से एक लद्दाख जहां नीला आसमान और मनमोहक नजारे देखने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। गर्मियों के दौरान यहां पर्यटकों की खूब भीड़ होती है। जहां आप बच्चों के साथ नुब्रा वैली में ऊंट सफारी, पैंगोंग झील में नौका विहार, या शाम घाटी में आसान ट्रेकिंग के लिए ले जा सकते हैं।
2) ऋषिकेश
बच्चों के साथ घूमने का मन है और आपके पास समय कम है तो 2 से 3 दिन के लिए ऋषिकेश जा सकते है जहां रोमांच और शांति दोनों की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है गंगा पर व्हाइटवाटर राफ्टिंग के अलावा बंजी जंपिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
3) कश्मीर
स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर में बर्फ से ढकी चोटियां गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। यहां बच्चों के साथ डल झील पर सूर्यास्त के समय शिकारा की सवारी कर सकते है1 हरी-भरी घाटियां और शांत झीलें इसके अलावा पहलगाम में सेब के बाग, गुलमर्ग में मजेदार एक्टिविटी करनें विजिट कर सकते है।
4) अल्मोड़ा
ब्रिटिश काल से पहले की विरासत अल्मोड़ा एक आरामदायक शहर जो उत्तराखंड का एक शहर है जहां कोशी और सुयाल नाम की दो प्रमुख नदियां बहती है। जो इस खूबसूरत शहर में देखने लायक हैं। यहां ज्यादातर लोग ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।
5) किन्नौर
शांति और मनमोहक सुंदरता के लिए फेमस किन्नौर एक सुंदर जगह है, जहां हरे-भरे जंगल, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ बहती नदियां इस जगह को खास बनाती हैं। यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।





