नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रत्नागिरी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है यहां का नजारा देखने लायक होता है। आप अपने इस सफर को यादगार बना सकते हैं। रत्नागिरी घूमने के लिए एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां पर अक्सर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। आप यहां पर अपनी फैमिली के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए कई सारी जगह है।
तीर्थ गंगा
अगर आप फैमिली के साथ रत्नागिरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तीर्थ गंगा की यात्रा जरूर करें यह एक पवित्र नदी है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको बहुत पसंद आएगी। तीर्थ गंगा की यात्रा करने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं यहां का शांत वातावरण सुकून देता है।
साईं मंदिर
अगर आप रत्नागिरी जा रहे हैं तो साईं मंदिर जरूर घूमें यहां पर भगवान के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। अगर आप रत्नागिरी जाकर समुद्र की लहरों का लुफ्त नहीं उठाते तो यहां आने का मजा अधूरा रह जाता है। रत्नागिरी का मशहूर साईं मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगती है।
जयदुर्ग किला
रत्नागिरी का ऐतिहासिक स्थल जाए दुर्ग किला इस जगह से थोड़ी दूरी पर मौजूद है। यह किला समुद्र के किनारे बना हुआ है जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। रत्नागिरी में ऐतिहासिक स्थल में से एक जय दुर्गा किला गिना जाता है। शाम के समय में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है।
इन जगहों पर भी घूमें
अगर आप रत्नागिरी घूमने जा रहे हैं तो बटेश्वर मंदिर, जायती, भगवती तालाब, माल्शेज घाट और रेवदंडा फोर्ट जरूर घूमें। इन जगहों पर घूमने के बाद आपको रत्नागिरी घूमने का अलग ही मजा आएगा। रत्नागिरी में घूमने के लिए बाकी कई और जगह है जहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। इन सभी जगह पर घूमने के बाद आप रत्नागिरी की खूबसूरती को अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर सकते हैं।




