नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप यूरोप की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो यहां के छोटे से देश पोलैंड घूमने आ सकते हैं। ज्यादातर पर्यटक यहां घूमने आते हैं। इतना ही नहीं पोलैंड के लोग कला और संस्कृति से बहुत प्यार करते हैं। यहां पर आपको खूबसूरत शहर, कस्बे और ऐतिहासिक जगह देखने को मिलेंगे। अगर आप भी लंबे समय से ट्रैवल के बारे में सोच रहे हैं तो पोलैंड जरूर घूमें।
वारसॉ
पोलैंड की राजधानी वारसॉ बहुत अच्छी जगह है यह यहां का बहुत बड़ा शहर है। यहां पर आपको कई ऐतिहासिक स्मारक वास्तुकला और सुंदर महल देखने को मिलते हैं। इसके अलावा आप वारसॉ ओल्ड टाउन, पार्क, पैलेस का कल्चर एंड साइंस, राइजिंग म्यूजियम जैसी घूमने की जगहें है।
क्राको
अगर आप पोलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां की सबसे खास जगह क्राको को घूमना ना भूलें। यह पोलैंड के सबसे पुराने शहर में से एक है यहां का इतिहास और विकास समझने के लिए आपको एक बार इस जगह की सैर जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए कई सारे टूरिस्ट प्लेस हैं जिसमें वावेल रॉयल कैसल, द क्लॉथ हाल और सेंट मैरी बेसिकलिका है।
मालबॉर्क
पोलैंड का सबसे खूबसूरत शहर मालबॉर्क को कहा जाता है यहां पर महल, चर्च, चैपल मौजूद है जो काफी मशहूर है। इस जगह को यूनेस्को की धरोहर माना जाता है। यहां के महल में आपको सुंदर वास्तुकला, उस दौर के शूरवीरों के जीवन और पॉलिश संस्कृति की झलक नजर आती है। इसके अलावा आप यहां पर कैसल संग्रहालय, डायनासोर पार्क, डंपी पार्क जैसी जगह पर घूम सकते हैं।
ट्रिप प्लानिंग जरूर करें
पोलैंड जैसा शहर अपने आप में कई जगहों को खूबसूरती को समेटे हुए है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लानिंग जरूर करें। इस जगह की सैर करना आपके लिए जरूर एक यादगार पल साबित होगा।




