नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । लगातार बारिश के बाद दिल्ली-NCR का मौसम सुहाना और बेहद रोमांटिक हो गया है। हल्की-हल्की फुहारें और ठंडी हवाएं मौसम को प्यार भरे लम्हों के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना रही हैं।ऐसे में अगर इस मौसम में आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दिल्ली-NCR की ही कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। यहां हम आपको दिल्ली और इसके आसपास की 10 ऐसी जगह बता रहे हैं, जहां बारिश के बाद का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है।
दिल्ली की इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान
1. लोधी गार्डन (Lodhi Garden)
दिल्ली के दस सबसे खूबसूरत जगहों में पहल नंबर पर आता है लोधी गार्डन। यह राजधानी का लोधी गार्डन बारिश के बाद और भी सुंदर हो जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां के शांत वातावरण और ऐतिहासिक स्मारक के खूबसूरत नजरों के बीच सूकून भरे पल बिता सकते हैं।
2. इंडिया गेट (india gate)
बारिश में इंडिया गेट और वहां के आसपास की चीजें भी एक अलग ही एहसास कराती है। रात के समय इस वाइब में पार्टनर के साथ वॉक किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होगा।
3. कुतुब मीनार परिसर (Qutub Minar Complex)
इतिहास के साथ बारिश का संगम हो, तो कुतुब मीनार इससे बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां का नजारे भी आपको जरूर भाएंगे। बारिश के इस मौसम में इस परिसर का आनंद ले सकते है।
4. हौज खास विलेज (Hauz Khas Village)
हौज खास का किला, झील और कैफे, एक साथ रोमांस और इतिहास का शानदार मिश्रण देखा जा सकता है। बारिश में यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
5. मजनूं का टीला (Majnu ka Tila)
मजनूं का टीला तिब्बती खाने, खूबसूरत कैफे, गलियों और बारिश में चमकते रास्तों के लिए काफी फेमस है। आप पार्टनर के साथ यहां डिनर डेट पर जा सकते हैं।
6. दमदमा लेक (गुड़गांव) (Damdama Lake)
दिल्ली से कुछ ही दूरी पर आप गुड़गांव की दमदमा लेक जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां बोटिंग और झील किनारे टहलना आपके लिए एक यादगार टाइम बन सकता है।
7. ओखला बर्ड सैंक्चुअरी (Okhla Bird Sanctuary)
प्राकृतिक प्रेमियों ओर कपल्स के लिए ओखला बर्ड सैंक्चुअरी एकदम परफेक्ट जगह है। बारिश के मौसम में यहां पक्षियों की चहचहाहट और हरियाली दिल को अलग ही सुकून दे जाती है।
8. सुंदर नर्सरी (Sunder Nursery)
इस सुहावने मौसम में आप दिल्ली की सुंदर नर्सरी जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां की फूलों की खुशबू और शांत माहौल रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट है।
9. अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क (गुड़गांव) (Aravalli Biodiversity Park)
हल्की-फुल्की बारिश के बाद गुड़गांव के अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क का नजारा भी एकदम जादुई लगता है। आप इस जगह जाने का प्लान बना सकते हैं।
10. लोटस टेंपल और उसके आसपास का गार्डन
इन सब से अलग आप लोटस टेंपल जा सकते हैं। यहां का शांत माहौल भी आपके क्वालिटी टाइम के लिए एकदम परफेक्ट रहने वाला है।
Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी पर आधरित है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। रफ्तार डॉट इन इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी नहीं है।





