back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pitru Paksha 2025: काशी,और गया जैसे पवित्र स्थलों पर करें पितृ तर्पण, पुण्य और मोक्ष की होगी प्राप्ति

पितृ पक्ष की शुरुआत इस साल 7 सितंबर से हो गई है। इस दौरान श्राद्ध और तर्पण करने के लिए भारत में कई पवित्र स्थल हैं। यहां पर पांच बेहतरीन जगहों की जानकारी इस लेख में हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और आर्शीवाद प्राप्ति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालु इस समय श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के माध्यम से अपने पूर्वजों की याद करते हैं और उन्हें सम्मानित करते हैं।

शास्त्रों में पितृ पक्ष का महत्व

शास्त्रों में बताया गया है कि, पितृ पक्ष में धर्म-कर्म और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त होती है। ऐसे में कई लोग पिंडदान के लिए गया जाते हैं, जिसे सबसे पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है, ताकि अपने पूर्वजों को सम्मान और आशीर्वाद दे सकें।

इस पितृ पक्ष पर हम आपको कुछ प्रसिद्ध और पवित्र स्थलों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं। इन स्थानों पर पूर्वजों को श्रद्धांजलि देना अत्यंत पुण्यकारी और शुभ माना जाता है।

काशी में पितृ पक्ष: मणिकर्णिका घाट और पिशाच मोचन कुंड

शिव की नगरी काशी में स्थित मणिकर्णिका घाट और पिशाच मोचन कुंड श्राद्ध और पिंडदान के लिए खास और महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। कहा जाता है कि, यहां पूर्वजों की आत्मा को शिवलोक की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष के दौरान परिवार सहित यहां आकर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

हरिद्वार में पितृ पक्ष: मोक्षदायिनी नगरी

गंगा तट पर बसे हरिद्वार को मोक्षदायिनी कहा जाता है। पितृ पक्ष के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्राद्ध और दान करने आते हैं। मान्यता है कि नारायण शिला पर किए गए श्राद्ध से प्रेतयोनि में भटक रही पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

प्रयागराज में पितृ पक्ष: पितरों की आत्मा को शांति

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है। यहां किए गए तर्पण से पितर जन्म-जन्मांतर के बंधन से मुक्त होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहीं पर भगवान राम ने अपने पिता दशरथ का तर्पण किया था।

पुरी में पितृ पक्ष: जगन्नाथ धाम

चार धामों में शामिल पुरी, जहां भगवान जगन्नाथ का मंदिर स्थित है, पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है। ओडिशा के इस पवित्र स्थल पर पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति और मुक्ति मिलती है।

गया में पितृ पक्ष: मुक्तिधाम

बिहार के गया में पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से सात पीढ़ियों के पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है, इसलिए इसे मुक्तिधाम कहा जाता है। इस दौरान यहां भारी भीड़ रहती है। विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी के किनारे पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करने की परंपरा प्रचलित है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...