नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । भारत में स्वर्ग की धरती मानी जानेवाली सबसे खूबसूरत जगहों में से एक कश्मीर जो हिमालय के पहाड़ों में घाटियों में चारचांद लगा देती है। यही पर फेमस टूरिस्ट पॉइन्ट पहलगाम घाटी जिसकी बेमिसाल खूबसूरती देख कोई भी दीवाना हो जाएं। जाने आखिर क्या-क्या खास है इस पहलगाम घाटी में जो टूरिस्टों की पहली पसंद बना है।
स्वर्ग पहलगाम
प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए स्वर्ग पहलगाम, जो घने जंगलों, नदियों और अपने एक्टिविटीज के लिए फेमस है,इस जगह की सुंदरता भारतीयों के साथ विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। यहा आप ट्रैकिंग, घुड़सवारी, कैंपिंग और मछली पकड़ने जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते है।
पहलगाम में कहां घूमने जाते हैं सैलानी
पहलगाम की बैसरन घाटी जो देवदार के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ हरे-भरे घासों के मैदान से ढका यहां एक ट्यूलियन झील भी है जहां लोग कैंपिंग करने के लिए आते हैं। शोर शराबे से दूर धरती पर स्वर्ग महसूस करने बैसरन घाटी एक परफेक्ट जगह है।
अरु घाटी
कश्मीर के अनंतनाग जिले में फेमस टूरिस्ट स्पॉट अरु घाटी जो हरे-भरे घास के मैदान और कई झील, पहाड़ों के लिए काफी मशहूर है।
बेताब घाटी
कश्मीर का बॉलीवुड कहा जानेवाला बेताब घाटी जहां प्रकृति प्रेमी फोटोग्राफी करने, बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान, झरनों को देखने के लिए जाते है यहां कई आएं दिन कई फिल्मों और सीरियल की शूटिंग होते रहते है। यहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी।
चंदनवाड़ी
पुराना और लोकप्रिय पर्यटन स्थल हिंदू तीर्थ स्थल के अमरनाथ मंदिर के लिए शुरुआती पॉइंट के लिए मशहूर चंदनवाड़ी जहां लिद्दर नदी जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है यहां आप कश्मीर के लोकल व्यंजन का आनंद उठा सकते है।
पहलगाम के अन्य आकर्षण केन्द्र
पहलगाम के आसपास बसे हुए तारसर झील, मार्सर झील, तुलियान झील जैसे बेहद खूबसूरत कई टूरिस्ट प्लेस हैं जो अपने में सारे शहर के सुंदरता को बसाएं हुए है। यहां मानों प्रकृति अमृत वर्षां कर रही हो।




