back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, यात्रा पर जाने से पहले घर छोड़ दीजिए फटी जींस और शॉट्स

मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप भी मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपको यह जरूरी जानकारी पता होनी चाहिए। सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु छोटे कपड़े, फटी जींस या बैकलेस ड्रेस पहनकर नहीं जा सकता है। अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहन कर मंदिर में प्रवेश करते हैं तो आपको बाहर कर दिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से नोटिस भी जारी कर दिया गया है। अगर आप भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश लेते हैं तो किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

मंदिर जाने के नियम

सिद्धिविनायक मंदिर के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। मुंबई के प्रसिद्ध सिटी विनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए आपको अपने कपड़ों पर खास ध्यान देना होगा। आपको फटी जींस, शॉर्ट स्कर्ट, बैकलेस ड्रेस जैसे आउटफिट पहन कर नहीं जाना चाहिए। अगर आप एक महिला है तो आपको अपने साथ एक दुपट्टा जरूर ले जाना है ताकि सर को ढक सकें।

कपड़ों के लिए मिल रही थी शिकायत 

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक यह कहा गया है कि लोगों के वेस्टर्न ड्रेस को लेकर शिकायतें आ रही थी। कुछ श्रद्धालु ऐसे थे जो इस तरह के कपड़े पहन कर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही थी। इस वजह से दूसरे भक्तों को भी सुविधा हो रही थी। मिलने वाली शिकायतों के बाद श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड बनाया गया है। यह केवल सिद्धिविनायक मंदिर में ही नहीं बल्कि देश भर के कई मंदिरों में लागू किया गया है। 

इस फैसले की हुई सराहना

सिद्धिविनायक मंदिर में वेस्टर्न ड्रेस की पाबंदी पर भक्तों ने इस नियम की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले की खूब सराहना कर रहे हैं। भक्तों का यह कहना है कि सभी मंदिरों में भारतीय कल्चर को बनाए रखना चाहिए। मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर सबसे बड़े मंदिरों में से एक है यहां पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, BJP-शिवसेना में 227 सीटों पर हुआ समझौता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले महायुति ने सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बना ली है। मुंबई बीजेपी...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...