नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल पर लोग परिवार के साथ घूमने जाते हैं। अगर आप भी कामकाज में ज्यादा व्यस्त है और आपके पास मात्र दो दिन का समय है, तो आप इस तरह से ट्रिप प्लैनिंग कर सकते हैं। मथुरा भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की जन्मभूमि है यहां की कहानी कृष्ण जी के बालपन से जुड़ी हुई है। आप अपनी फैमिली के साथ मथुरा जाकर श्री कृष्ण से जुड़ी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप कम बजट में दो दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
दो दिन की ट्रिप प्लैनिंग
अगर आप दिल्ली से मथुरा का सफर तय करते हैं, तो यमुना एक्सप्रेसवे से केवल ढाई घंटे की दूरी है। अगर आप खुद की गाड़ी से फैमिली के साथ यहां जाते हैं तो सफर मजेदार रहेगा। इसके अलावा अगर आप बस या ट्रेन से सफर तय करना चाहते हो तो यह एक्सपीरियंस भी आपके लिए खास हो जाएगा।
मथुरा वृंदावन घूमने का खर्च
अगर आप मथुरा-वृंदावन फैमिली के साथ घूमने जाने वाले हैं, तो कम बजट में ट्रिप लाइन कर सकते हैं। आपको ट्रेन का सबसे सस्ता टिकट 200 रुपए तक मिल जाएगा। मथुरा में ठहरने और खाने के लिए 500 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक का खर्च आएगा।
मथुरा वृंदावन के खूबसूरत मंदिर
अगर आप मथुरा-वृंदावन की गली-गली घूमना चाहते हैं तो गोकुल की गलियां आपको श्री कृष्ण के होने का अनुभव कराती है। मथुरा से गोकुल आने के लिए आप ऑटो कर सकते हैं जिसका किराया 400 रुपए तक लिया जाता है। यह आपको 5 से 6 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराते हैं। आप यहां पर यमुना घाट में स्नान भी कर सकते हैं। अगर नाव की सवारी करना चाहते हैं, तो 20 से 30 रुपए लिया जाता है।
कृष्ण जन्मभूमि
अगर आप मथुरा जा रहे हैं तो सबसे पहले दिन आपको जेल जाना चाहिए जहां पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस जगह को भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि कहा जाता है। यहां के प्रसिद्ध मंदिर घूमने के साथ-साथ आप यहां की गुफाओं की सैर भी कर सकते हैं, इसका टिकट मात्र 10 रुपए है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





