back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चारधाम यात्रा को लेकर विदेशी श्रद्धालुओं में खासा उत्‍साह, अब तक इतने विदेशियाें का हो चुका रजिस्‍ट्रेशन 

यूटीडीबी के संयुक्त निदेशक और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि भारत के श्रद्धालुुओं के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल होने के लिए खूब बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहेहै

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। चारों की धाम यात्रा को लेकर भारतीय श्रद्धालुओं के साथ ही विदेशी श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार यात्रा में शामिल होने के लिए अब तक 10,796 विदेशी श्रद्धालु अपना रजिस्‍ट्रेशन करा चुके हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से शुरू हो चुका है। 

चार व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हुए।  

यूटीडीबी के संयुक्त निदेशक और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि भारत के श्रद्धालुुओं के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल होने के लिए खूब बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें और भी अधिक इजाफा होगा। चारधाम यात्रा के लिए वेबपोर्टल (registrationandtouristcare.uk.gov.in) के माध्यम से अब तक 11,61,557 पंजीकरण हुए। जबकि मोबाइल एप (Tourist care uttarakhand) से 47,005 श्रद्धालु ने पंजीकरण कराया। वहीं, यात्रा के लिए 15,128 निजी वाहन और चार व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हुए।  

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 

गौरतलब है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के अपनी पंजीकृत तिथि पर दर्शन लाभ हो जाएं। इसके लिए 20 मार्च को आनलाइन आधार आधारित पंजीकरण शुरू किया जा चुका है। पर्यटन विभाग ने इसी साल से पहली बार आधार कार्ड से लिंक पंजीकरण शुरू किया है, ताकि सभी यात्रियों की निगरानी हो सके और उन्हें अधिक से अधिक सुविधा का लाभ मिल सके। वहीं विदेशी श्रद्धालुओं का पंजीकरण पासपोर्ट के माध्यम से हो रहा है।

कहां कितने विदेशी श्रद्धालुओं का पंजीकरण

जानकारी के अनुसार केदारनाथ के लिए सबसे ज्‍यादा 3,674 विदेशी श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्‍ट्रे्शन कराया है। वहीं बदरीनाथ के लिए 3,045 विदेशी श्रद्धालु, यमुनोत्री के लिए 1,918 और गंगोत्री के लिए 2,105 विदेशी श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्‍ट्रेशन कराया है। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए 54 विदेशी श्रद्धालु पंजीकृत हुए हैं।

कब किस धाम के खुलेंगे कपट 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। वहीं 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक होने से दो मई से राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में इजाफा देखने को मिलेगा।

यूटीडीबी ने जारी किया टोल फ्री नंबर

चारधाम यात्रा में पंजीकरण और यात्रा संबंधी समस्याओं व पूछताछ के लिए यूटीडीबी ने टोल फ्री नंबर (0135-1364) जारी किया है। जिसके माध्यम से 24 घंटे श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ-बद्रीनाथ में मोबाइल, वीडियो और रील पर बैन, मंदिर समिति ने लिया ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेेस्क। आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित और श्रद्धामय बनाने के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बड़ा फैसला लिया गया है।...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵