back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chardham Yatra 2025: धीरे-धीरे चारधाम यात्रा ने पकड़ी अपनी रफ्तार, अब तक इतने लाख के करीब पहुंचे श्रद्दालु

इन दिनों चारधाम यात्रा के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक आएं आकंड़ो के अनुसार करीब 6,62,446 के पार श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर चारों तरफ से श्रद्धालुओं के दर्शन की धूम मची हुई है। अब त‍क आंकड़ों की बात की जाये तो करीब 6 लाख के ऊपर श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह आकंड़ा आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। 

विशाल भीड़ ने बारिश की फुहारों के बीच दर्शन किए

बता दें कि, चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से शुरु होती है, जो 30 अप्रैल से शुरू हुई थी। जिसमें 13 मई को यमुनोत्री धाम में 9282 लोगों ने दर्शन कर लिए है। वहीं, गंगोत्री धाम में 13 मई को करीब 11,180 लोगों नें किया है। अगर केदारनाथ धाम की बात करें तो, यहां 13 मई को 21,400 के ऊपर श्रद्धालु पहुंचे। जो बदरीनाथ धाम में ये आंकड़ा 15 हजार के करीब ही रहा। अगर इन सब में मौसम की बात करें तो बदरीपुरी में झमाझम बारिश की बौछारें होने पर भी भक्तों की विशाल भीड़ ने बारिश की फुहारों के बीच दर्शन किए। 

श्रद्धालु धीरे धीरे पहुचंते जा रहे है

कुल मिलाकर कहा जाये तो अगर कपाट खुलने से लेकर अब तक आकंड़ों की बात करें तो अभी तक सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे है। जिसमें कपाट खुलने के बाद अब तक करीब 27000 लोगों ने केदारनाथ दर्शन कर लिए है। इसके बाद ही बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। ऐसे ही गंगोत्री दर्शन के लिए भी 115480 श्रद्धालु अब तक पहुंच चुके है। उत्तराखंड में फिलहाल, यात्रा धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जिसमें श्रद्धालु धीरे धीरे पहुचंते जा रहे है। 

सिख रेजिमेंट भी यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरु कर चुकी है

अब हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर जिला शासन तैयारियों में लगाहुआ है। जो आगामी 25 मई से शुरू होने वाली है। जहां लोनिवि की ओर से गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर पुल निर्माण का काम जारी है। और वही भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट भी यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरु कर चुकी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...