नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप भी रेलवे की प्रॉपर्टी पर हाथ साफ कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। रेलवे के फर्स्ट क्लास में यात्रा करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। लंबे सफर के लिए ट्रेन में कई तरह की फैसिलिटी दी जाती है जो यात्रियों के सफर को आसान बनाता है। लेकिन कहा जाता है की सुविधाएं लोगों को रास नहीं आती है। लोग इन चीजों को चोरी कर अपने साथ घर ले जाते हैं और बाद में इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। रेलवे की तरफ से मिलने वाली सुविधा में बेडशीट तौलिया और तकिया दिया जाता है इसे आपको इस्तेमाल करने के बाद वैसे ही रख देना चाहिए।
इस्तेमाल के लिए मिलता है सामान
जब यात्री ट्रेन से सफर करते हैं तो उन्हें इस्तेमाल करने के लिए कंबल तकिया और चादर दिया जाता है। यात्री का सफर खत्म होने के बाद इसे ट्रेन में ही छोड़ दिया जाता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे अपने साथ बैग में भर के घर ले जाते हैं। आपकी यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है।
यात्रियों की होती है जिम्मेदारी
जब आप रेलवे की प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि उसे इस्तेमाल के बाद ठीक वैसे ही रख दिया जाए। जब आपको इस्तेमाल के लिए कंबल चादर या तक याद दिया जाता है तो आपको यह ट्रेन में ही छोड़ देना चाहिए ताकि दूसरा यात्री इस्तेमाल कर सके। अगर आप इसे अपने साथ घर ले जाते हैं तो आपके ऊपर कारवाई भी हो सकती है सजा का प्रावधान भी है।
क्या है नियम
रेलवे की प्रॉपर्टी एक्ट 1966 के मुताबिक देखा जाए तो रेलवे की प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करने के बाद यह यात्री की जिम्मेदारी बनती है कि उसे सही जगह पर रखे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सजा के भागीदार बन सकते हैं। आपको अपना सफर पूरा करने के बाद कंबल चादर और तकिया अटेंडेंट को वापस सौंप देना चाहिए।




