नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सावन का महीना जहां बारिश की फूहार में आपको भी घूमना बहुत पसंद है और आप भी परिवार या फिर यार-दोस्तों के साथ कहीं घूमने का बना रहे प्लान तो हम आपकी इसमें पूरी मदद करेंगे आपको यहां पर कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर वहां के खूबसूरत नजारे देखकर आपका निश्चित ही वापस आने का मन नहीं करेगा। आइए जानते है अगस्त के महीने में खूबसूरत 5 डेस्टिनेशन।
घूमी जाने वाली 5 डेस्टिनेशन के बारे में।
अगर आपको बारिश बहुत पसंद है और इस मौसम में आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं अगस्त के महीने में घूमी जाने वाली 5 डेस्टिनेशन के बारे में।
अगस्त में घूमने के लिए प्लेस
1- अगस्त में घूमने के लिए टूरिस्टों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक केरल का मुन्नार हिल स्टेशन है। जहां अगस्त के महीने में. आपको झरने, उफनती नदियां, वाइल्ड लाइफ सैंचुरी और धुंध से ढके खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलेंगे। मुन्नार में ट्रैकिंग और लंबी पैदल यात्रा के लिए कुछ बेहतरीन चाय बागान और रास्ते भी शामिल है। आप यहां के कार्मेलागिरी हाथी पार्क में हाथी सफारी का आनंद उठा सकते है।
2- देश का सबसे ऊंचा झरना कर्नाटक में जोग फॉल्स आप यहां पर इस खूबसूरत झरने का आनंद पहाड़ियों के बीच बैठकर उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इस झरने की आवाज कई किलोमीटर पहले से ही सुनाई देने लग जाती है।
3- नॉर्थ ईस्ट का शहर शिलॉन्ग अगर आपको बारिश पसंद है तो यहा जरुर जाएं जहां आपको बादलों की लुका छिपी तो मानसून में घूमने के लिए यह जगह बेस्ट साबित हो सकती है।
4- मानसून में घूमने के लिए मध्य प्रदेश के निवाड़ी ज़िले में स्थित ओरछा एक ऐताहासिक शहर है जहां कि शाम बेहद खूबसूरत होती है। यहां पर आप जहांगीर महल, राज महल और रामराजा मंदिर घूम सकते हैं। यह एक मात्र मंदिर है जहां पर राम को राजा के रूप में पूजा जाता हैयहां पर 400 साल पहले राम का राज्यभिषेक हुआ था।
5- मानसून में बीच का शहर गोवा यहां के खूबसूरत बीच और सन सेट और सनराइज देखने का आनंद उठा सकते हैं। यहां के बीच पर आप आराम से कुछ देर सुकून के पल गुजार सकते है। यहां पर आपको बहुत शांति मिलेगी जो कपल्स के लिए जगह बेस्ट है।




