back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गणेश चतुर्थी पर करें इन फेमस मंदिरों के दर्शन, बूढ़े माता-पिता के साथ बनाएं प्लान

गणेश चतुर्थी के मौके पर आप अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गणेश चतुर्थी के मौके पर आप अपने माता-पिता के साथ भारत के कुछ प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। गणेश चतुर्थी को देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाएगा जिनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, गोआ और कर्नाटक शामिल है। इन सभी जगह के प्रसिद्ध गणपति मंदिर है जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप भी गणेश चतुर्थी की चहल-पहल को देखना चाहते हैं तो गणपति बप्पा के मशहूर मंदिरों के दर्शन जरूर करें।

सिद्धिविनायक मंदिर 

मुंबई में भगवान गणेश का सिद्धिविनायक मंदिर पूरे देश में फेमस है। भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश से लोग यहां गणपति के दर्शन करने आते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती है। 

रणथंभौर गणेश मंदिर

राजस्थान में विश्व प्रसिद्ध गणेश जी का रणथंभौर गणेश मंदिर है। इस मंदिर में गणपति जी के त्रिनेत्र की पूजा होती है। भक्त यहां पर दूर-दूर से गणपति बप्पा के दर्शन करने आते हैं। 

खजराना गणेश मंदिर

अगर आप इस गणेश चतुर्थी गणपति बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं तो इंदौर के सबसे प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर आ सकते हैं। यह देश का सबसे धनी गणेश मंदिर के तौर पर गिना जाता है। भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए गणेश प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं।

चिंतामण गणेश मंदिर

महाकाल की नगरी उज्जैन में भी गौरी पुत्र गणेश का प्रसिद्ध मंदिर है। महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्त चिंतामण गणेश मंदिर के भी दर्शन करने आते हैं। आप अपने बूढ़े माता-पिता के साथ इस मंदिर के दर्शन करने आ सकते हैं। इस मंदिर में तीन अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं हैं जिनमें से पहली चिंतामण, दूसरी इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक गणेश प्रतिमा हैं।

डोडा गणपति मंदिर

दक्षिण भारत का हिस्सा प्राकृतिक नजारों और धार्मिक स्थलों के लिए एक फेमस जगह है। यहां पर कई बड़े-बड़े मंदिर है इसके अलावा यहां का डोडा गणपति मंदिर काफी फेमस है। यह मंदिर बेंगलुरु में है यहां पर गणपति जी की प्रतिमा काफी लंबी है। मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...