नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं और बनारस काशी ट्रिप प्लैनिंग कर रहे हैं, तो यहां के वॉटरफॉल्स जरूर देखें। काशी को आध्यात्मिक जगह माना जाता है जहां पर प्राचीन मंदिर और घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। अगर आपको यहां पर वॉटरफॉल्स देखना है तो आपको फैमिली के साथ ट्रिप प्लैनिंग जरूर करनी चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है खूबसूरत झरने और पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। बनारस ट्रिप के दौरान आपको कौन-कौन से वॉटरफॉल्स देखने को मिलेंगे इस बारे में जान लीजिए।
सोनभद्र वॉटरफॉल
बनारस में मौजूद सोनभद्र वॉटरफॉल्स काफी फेमस है जिसे सोनभद्र के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर आप प्राकृतिक ऐतिहासिक और धार्मिक जगह को एक्सप्लोरर कर सकते हैं। यह वॉटरफॉल रिहंद नदी पर 35 से 40 फीट ऊंचा सोनभद्र वॉटरफॉल है। जब यह पहाड़ियों के बीच से बहता है तो नजर मनमोहन लगता है।
राजदारी वॉटरफॉल
काशी रेलवे स्टेशन से 35 किलोमीटर की दूरी पर चंदौली जिले के राजधानी वॉटरफॉल्स को देखने के लिए पर्यटकों की खूबियां लगती है। अगर आप बनारस घूमने गए हैं तो इस जगह पर पिकनिक भी बना सकते हैं। आप यहां पर कार, बस, टैक्सी या ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर जंगल सफारी का लुक भी उठा सकते हैं।
देवदारी वॉटरफॉल
अगर आपको काशी में हरा-भरा नजारा देखना है तो देवदार वॉटरफॉल्स घूमने जरूर जाए। यहां पर घूमने का समय 9:00 से 5:00 तक का बेहतरीन होता है। आप यहां पर रिसोर्ट में ठहर सकते हैं। देवदारी वॉटरफॉल देखने के लिए फ्री एंट्री मिलती है।
लखनिया वॉटरफॉल
बनारस से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर मिर्जापुर जिले में लखनिया वॉटरफॉल मौजूद है। इसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास खूबसूरत कई सारे झरने हैं जो मन को शांति देते हैं। आप यहां पर फैमिली के साथ पिकनिक भी बना सकते हैं।
विंडम वॉटरफॉल
अगर आप बनारस घूमने जा रहे हैं तो आपके यहां का विंडो फल जरुर देखना चाहिए। मिर्जापुर में मौजूद विंडम वॉटरफॉल की ऊंचाई 58 मीटर है। यहां पर आप एक से बढ़कर एक प्राकृतिक नजारे देख सकते हैं।





