नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही देशभर से अनेकों श्रद्धालु चारधाम की यात्रा के लिए निकल रहे है । जिसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसें देवस्थान शामिल है। ये सभी इलाके पहाड़ों की वजह काफी कठिन माने जाते है। जिसमें आनेजानेवालों को रास्तें में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी बना रहे चारधाम यात्रा का प्लान तो एक बार निकलने से पहले इस आर्टिकल को एक बार जरुर पढ़े। आपके यात्रा के लिए आगे पहाड़ों पर मुश्किल में फंसने पर आऐगा काम।
जरुरी सामान का रख ले अपने साथ
कठिन रास्तों के बावजूद भी हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ या पूरे चार धाम की यात्रा करते है, अगर आप भी पूरे चार धाम की यात्रा का प्लान बना रहे तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री में यात्रा करना खासकर इस मौसम में किसी चुनौती से कम नही होता। इसलिए इन जगहों की यात्रा पर निकलने से पहले आपको जरूरी सामानों जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पहचान पत्र, इसकी फोटोकॉपी और साथ ही चार धाम यात्रा पंजीकरण का पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखना ना भूले।
चारधाम यात्रा के लिए जरूरी चीजें
यहा कभी भी बारिस और बर्फबारी होने लगती है ऐसे में आपको चार धाम पर निकलने से पहले गर्म स्वेटर, जैकेट, मफलर-टोपीदस्ताने अपने साथ जरूर रखने चाहिए। साथ ही बारिस से बचने व अपने सामान को बचाने एक छोटी छतरी या रेनकोट व बैग के लिए प्लास्टिक कवर साथ जरुर रखें इसके साथ ही सूती कपड़े, लोअर टी-शर्ट मोजे, अंडरगारमेंट्स चप्पल और जूते दोनों साथ में कैरी करे। ताकि बारिश में जूते भीग जाने पर आपको सैंडल या स्लीपर काम में आए।
चारधाम यात्रा पर जरूर लेकर जाएं ये दवाएं
चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले अपने साथ जरूरी दवाएं कैरी करे ताकि पहाड़ी इलाके होने की वजह से आसपास दुकानें ना होने पर भी आपको दिक्कत का सामना ना करना पड़े। इस यात्रा के दौरान आपको बारिश और धूप दोनों झेलनी पड़ सकती है। इसलिए सनस्क्रीन, लोशन, बॉडी क्रीम, बॉडी सोप अपने साथ जरुर साथ रखें। साथ ही टूथब्रश, शैंपू, टिशू पेपर और वेट वाइप्स, टॉवेल, कंघी, सैनिटाइजर, महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन साथ जरुर रखें।
इन चीजों को साथ रखने न भूलें
पहाड़ों पर मौसम खराब होने से आपको इलेक्ट्रिसिटी की सुविधा मिलने में कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में आपको अपने साथ एक छोटा टार्च, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, अपने साथ जरुर रखकर ले जाना चाहिए। साथ ही पानी का थरमस जिसमें जरुरत पड़ने पर आप कुछ हल्का गर्म भी कर ले व चाय जैसे पेय पदार्थ भी बना ले। इसके अलावा सूखी चीजें जैसे, ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार बिस्किट, नमकीन अपने साथ रखें।




