back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best Tourist Spots in India: ये है भारत के प्रसिद्ध च‍िड़ि‍याघर, बच्‍चों और परिवार के साथ कर सकते हैं विजिट

भारत में ऐसे कई च‍िड़ि‍याघर है जो आप अपने बच्‍चों और परिवार के साथ विजिट कर सकते हैं। चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण ये चिड़ियाघर बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन ऑपशन हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दुनिया के कुछ सबसे बड़े च‍िड़ि‍याघर भारत में भी है। जो काफी मशहूर हैं। चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता से लेस ये चिड़ियाघर बच्‍चों और परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन ऑपशन हो सकता है। क्‍योंकि बच्‍चें जानवारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते है। उन्‍हें सिर्फ फोटो खींचना नही बल्कि जानवारों को देखकर मनोरंजन और उनके बारे जानकारी भी हासिल कर सकते है। वर्तमान समय में कई जानवार व‍िलुप्‍त होते जा रहे है। ऐसे में आप चिड़ियाघरों की विजिट कर कई रोमांच पलों का आंनद ले सकते है।

मैसूर का चिड़ियाघर (Mysore Zoo)

भारत के सबसे फेमस और खुबसूरत चिडि़याघरों में से एक कर्नाटक के मैसूर में स्थित चिड़ियाघर का भी नाम आता हे। यह चिडि़याघर भारत के सबसे पुराने और खूबसूरत जूलॉजिकल पार्क में से एक है। यहां पर कई प्रकार के दुर्लभ जानवर देखें जा कसते है। देश-विदेश से इस पार्क में कई सैलानी घूमने और देखने के लिए आते है। इस चि‍ड़‍ियाघर में सफेद बाघ, अफ्रीकी हाथी, गैंडा और कई विदेशी पक्षी और साथ ही दर्लभ जानवार देखने को मिलेगा। 

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली (National Zoological Park, Delhi)

दिल्ली का यह चिड़ियाघर बच्चों और परिवार के साथ विजिट करने का एक बेहतरीन विकल्‍प हो सकता है। यह राजधानी में होने के और साथ ही यमुना नदी किनारे होने के कारण काफी लोग इस पार्क में घूमने लिए आते है यह प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली से घिरा हुआ है। यहां आपको बाघ, शेर, गैंडा, मगरमच्छ और कई विदेशी पक्षी देखने को म‍िलेंगे। 

इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क (Indira Gandhi Zoological Park)

यह पार्क आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के कम्बलकोंडा रिजर्व फ़ॉरेस्ट के बीच स्थित है। इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क करीब 600 एकड़ में फैला हुआ है। आप यहां पर कई प्रकार के जानवर और दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। ये चिड़ियाघर कम्बलकोंडा के जंगलों के चारों ओर से घिरा हुआ है। यहां जानकर आपकों बहुत ही खूबसूरत नजारें देखने को मिलेगा साथ ही प्राकृतिक वातावरण घिरा हुआ है। 

नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (Nawab Wajid Ali Shah Zoological Park)

उत्‍तरप्रदेश के लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान की स्‍थापना सन 1921में की गई थी, ऐतिहासिक की के तौर पर इसका अलग महत्व है। बच्‍चों ओर परिवार के साथ घूमने की ये भी सबसे अच्‍छी जगहों में से एक मानी जाती हे। यहां पर सफेद बाघ, शुतुरमुर्ग जैसे कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां टॉय ट्रेन और बोटिंग की सुविधा भी है।

एलिफेंट सफारी पार्क (Elephant Safari Park)

इस राष्‍ट्रीय उद्यान में आप चाहें तो जीप में घूमते हुए टहलते हुए जानवरों को देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अलीपुर में स्थित एलिफेंट सफारी पार्क देश का सबसे पुराना पार्क है। यहां कई बड़े जानवरों के अलावा समुद्री जीवों को भी देख सकते है।  

नंदनकानन प्राणी उद्यान (Nandankanan Zoological Park)

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित नंदनकानन प्राणी उद्यान भारत के सबसे बेहतरीन च‍िड़ि‍याघर में से एक है। 1,080 एकड़ का यह चिडि़याघर ओर वनस्‍पति उद्यान है। यहां कई दुर्लभ प्रजातियों के जानवर जैसे सफेद बाघ, मगरमच्छ और घड़ियाल देखने को म‍िलेंगे। और साथ ही यहां की नाइट सफारी काफी फेमस है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...