नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साल का सबसे बड़ा दिन क्रिसमस 25 दिसंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन अलग-अलग जगह पर क्रिसमस बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप क्रिसमस पर फैमिली के साथ इंजॉय करना चाहते हैं तो अभी से ट्रैवल प्लान बना लीजिए। इस दिन आप क्रिसमस फेस्टिवल को अलग-अलग जगह पर खूब इंजॉय कर सकते हैं। क्रिसमस से पहले आपको ट्रैवल प्लान रेडी कर लेना चाहिए कि आपको उसे दिन फैमिली के साथ कहां जाना है।
माउंट आबू
राजस्थान का माउंट आबू एक बहुत ही अच्छी जगह है यह एक हिल स्टेशन ही नहीं बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती है। क्रिसमस के मौके पर ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी यहां पर देश-विदेश के लोग घूमने आते हैं। क्रिसमस के दिन आप यहां पर फैमिली के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा यहां की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी भी काफी मशहूर है।
नैनीताल
उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल अपने आप में प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए हैं। दिसंबर के महीने में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। आप यहां पर क्रिसमस का फेस्टिवल खूब बढ़िया तरीके से इंजॉय कर सकते हैं। के अलावा यहां की नैनी झील में वोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। नैनीताल घूमने की एक बहुत अच्छी जगह है यहां की कई जगहों पर क्रिसमस के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। इस खास ट्रिप को आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ मेमोरेबल बना सकते हैं।
नीमराना फोर्ट
क्रिसमस पर आप अपनी फैमिली के साथ नीमराना फोर्ट घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह क्रिसमस के लिए बेहद फेमस है यहां की वास्तुकला, ऊंट की सवारी, विंटेज कार राइड, जीप लाइटनिंग लोकप्रिय है। इस जगह पर आप क्रिसमस के मौके पर फैमिली और दोस्तों के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं





