नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनीमून का ट्रेंड आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है शादी के बाद कपल एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए किसी शांत जगह पर जाना पसंद करते हैं। अगर आपका भी विदेश में हनीमून मनाने का सपना है तो बजट की टेंशन बिल्कुल ना लें। आप एक छोटे से बजट के अंदर विदेश में अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं। हनीमून पर जाने के लिए सबसे ज्यादा खर्च फ्लाइट की टिकट में होता है, लेकिन आप सबसे सस्ती उड़ान भी भर सकते हैं।
श्रीलंका
श्रीलंका घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ हनीमून के लिए आ सकते हैं। यह एक बहुत ही सस्ती जगह है जहां पर आप लो बजट में हनीमून इंजॉय कर सकते हैं। श्रीलंका फ्री वीजा वाला देश है। श्रीलंका में 1500 से 2000 रुपए तक का होटल आसानी से मिल जाता है। 1 दिन के खाने का खर्च हजार रुपए से लेकर 1500 हो सकता है।
मालदीव
हनीमून मनाने के लिए मालदीव एक बहुत अच्छी जगह है आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ फुल इंजॉय कर सकते हैं। हनीमून मनाने के खर्चे की बात करें तो 8000 से 9 000 की फ्लाइट टिकट मिलेगी। इसके बाद आप यहां पर 2000 तक का रूम बुक कर सकते हैं। यह भारतीयों के लिए फ्री वीजा देश है।
मलेशिया
मलेशिया एक बहुत ही खूबसूरत जगह है यह एक बहुत अच्छा हनीमून प्लेस है। अगर आप भारत से मलेशिया जा रहे हैं तो 9000 से लेकर 10000 रुपए की टिकट बुक हो सकते हैं। इसके अलावा यहां पर होटल की बुकिंग सिर्फ 2000 रुपए में आसानी से हो जाती है। खाने-पीने का खर्चा एक दिन का हजार से 1500 रुपए आएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





