back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्याकुमारी के बारे में जानकारी – Kanniyakumari in Hindi

कन्याकुमारी (Kanyakumari) भारत का एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब महासागर का अद्भुत संगम होता है। सागर के किनारे बसा यह शहर अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ऐतिहासिक और धार्मिक कारणों से भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। अंग्रेज इस स्थान को “केप कोमोरिन (Cape Comorin)” के नाम से पुकारते थे। कन्याकुमारी को लोग “एलेक्जेंड्रिया ऑफ ईस्ट (Alexandria of the East) ” के नाम से भी पुकारते हैं। कन्याकुमारी के कुछ मुख्य पर्यटन स्थल (Kanyakumari Tourist Places) विवेकानंद स्मारक, गांधी मैमोरियल, कन्याकुमारी समुद्र तट आदि हैं। तमिलनाडु राज्य के दक्षिण में बसे इस खूबसूरत शहर में तमिल, ईसाई और हिन्दू संस्कृतियों के कई रंग देखने को मिलते हैं। 

कन्याकुमारी के बारे मे –

कन्याकुमारी से अकसारा पर्यटक मोती, समुद्री शैल, हस्तनिर्मित और सजावटी वस्तुएं ले जाना नहीं भूलते। इसके अतिरिक्त यहाँ की खास रंग-बिरंगी समुद्री रेत और पारंपरिक साड़ी भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

कन्याकुमारी की यात्रा सुविधाएं –

  • समुद्र के पास होने के कारण कन्याकुमारी में दिन में गर्मी और रात में सर्दी होती है

  • कन्याकुमारी में भाषा की समस्या से बचने के लिए लोकल गाइड की मदद ले सकते हैं

  • कहीं भी जाते समय अपने सभी पहचान पत्र अपने साथ रखें

कन्याकुमारी का इतिहास –

प्राचीन कथाओं के अनुसार कन्याकुमारी (Kanyakumari) का नाम आदि शक्ति के नाम पड़ा है। कहा जाता है कि आदिशक्ति कन्या (कुंवारी) रूप में भगवान शिव से विवाह करना चाहती थी। भगवान शिव भी इस विवाह के लिए राजी थे लेकिन किसी कारणवश यह विवाह ना हो सका। इससे नाराज होकर देवी कन्या ने जीवनभर कुंवारी रहने का प्रण किया। उन्ही के नाम पर इस जगह का नाम “कन्या कुमारी” रखा गया। कहा जाता है कि देवी कन्या ने जो सामान अपनी शादी के लिए इकट्ठा किया था वह यहां आज रंगीन रेत के रूप में फैल गया है।

कन्याकुमारी की सामान्य जानकारी –

  • राज्य- तमिलनाडु

  • स्थानीय भाषाएँ– तमिल, मलयालम, अंग्रेजी

  • स्थानीय परिवहन– रिक्शा, टैक्सी, ऑटो, बस

  • पहनावा- कन्याकुमारी में पुरुषों का पारंपरिक पहनावा (Traditional Wear of Kanyakumari) लुंगी है, जिसे वो कुरते या कमीज से साथ पहनते हैं। यहाँ महिलाएं अक्सर साड़ी और सूट पहनती हैं लेकिन त्यौहार के समय क्रीम कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनती हैं।

  • खान-पान- कन्याकुमारी में दक्षिण भारतीय खाने के अलावा सीफूड (Seafood), अविअल (Avial) और मीन कोलुम्बू (Meen Kolumbu) भी काफी प्रसिद्ध हैं। 

कन्याकुमारी कैसे पहुंचें –

  • हवाई मार्ग – By Flight

हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा त्रिवेंद्रम (Trivandrum Airport) है। त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी (Trivandrum to Kanyakumari distance) की दूरी करीब 90 किमी. है।

  • रेल मार्ग – By Train

देश के अन्य शहरों से रेल मार्ग द्वारा कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पहुँचा जा सकता है।

  • सड़क मार्ग – By Road

कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 और 47 द्वारा देश के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। 

कन्याकुमारी घूमने का समय –

कन्याकुमारी में वर्षभर गर्मी रहती है लेकिन शाम के समय यहां मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। अक्टूबर से मार्च के महीने कन्याकुमारी में घूमने के लिए उपयुक्त (Best Time to Visit Kanyakumari) माने जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...