back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा में असफल- कांग्रेस

लखनऊ, 29 जून(हि.स.)। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस आगे आ रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य मीडिया सदस्य आस्था तिवारी ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पूर्णरूप से असफल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि सरकार बनते ही अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग जायेंगे।

अपराधियों के प्रदेश छोड़ने की बात तो दूर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध में बढ़ोत्तरी हो गयी। एनसीआरबी की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में महिलाओं से अपराध की घटनाओं में 66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में आई एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक में प्रदेश में हर दो घंटे में एक दुष्कर्म की घटना को दर्ज हुई है।

जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त होने की जगह अपराध युक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने अपराधियों व महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को अनेक अवसरों पर खुला संरक्षण दिया। पीड़िता को दबाव में लेकर बयान बदलने के लिये मजबूर किया गया।

यही नहीं अनेक पीड़िता के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें न्याय देने के बजाय जेल भेजा गया। इस सरकार में अपराधी बेखौफ और जनता खौफ के साये में जिंदा रहने को विवश है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...