नई दिल्ली, रुफ्तार डेस्क । टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कर की लिवर कैंसर के लिए सर्जरी हुई थी, उनको 2 स्टेज कैंसर के चलते यह सर्जरी करीब 14 घंटे चली। एक्ट्रेस की जब यह बात सामने आई तो उनके फैंस चिंता में आ गए। हालांकि, अब एक्ट्रेस की सर्जरी सफल हो गई है और वह आईसीयू से भी बाहर आ गई हैं। इस दौरान उनके पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने लगातार सोशल मीडिया पर फैंस को उनका हेल्थ अपडेट दे रहे थे।
एक्ट्रेस के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी थी। सोमवार, 9 जून को शोएब ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद दीपिका को पहली बार कैमरे पर दिखाया। इस दौरान वह भावुक हो गईं और फैंस को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया कहा।
शोएब के व्लॉग में दीपिका कक्कर ने बातचीत करते हुए कहा कि, ‘बस इस वक्त इतना ही बोलूंगी कि आप लोगों ने बहुत दुआएं की हैं। उसके लिए आप सभी को दिल से थैंक यू। हॉस्पिटल में भी स्टाफ, नर्सें, अलग-अलग जगहों से आकर बोल रहे थे कि मैम आप ठीक हो जाओगी। दूसरे मरीजों के रिश्तेदार भी मेरे हेल्थ के बार पूछ रहे थे और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। उनके अपने बच्चे हैं यहां, पेरेंट्स हैं, लेकिन फिर भी वो मेरे लिए दुआ कर रहे थे। अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छे से रिकवरी हो रही है।’
दीपिका कक्कर की सर्जरी
एक्ट्रेस दीपिका कक्कर के लिवर कैंसर की 14 घंटे चली सर्जरी सफल रही। इसके बाद उन्होने फैंस का धन्यवाद कहा। शोएब के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दीपिका और शोएब के बेटे रुहान दूसरे परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल में एक्ट्रेस से मिलने के लिए आए थे। इसके पहले शोएब ने जानकारी दी थी कि दीपिका का पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) और लिवर का थोड़ा-सा हिस्सा निकाल दिया गया है। उनका ट्यूमर भी निकाला गया है।
एक्ट्रेस का 14 घंटे चला ऑपरेशन
पथरी के वजह से दीपिका के गॉल ब्लैडर को सर्जरी के बाद निकाल दिया गया था। और लीवर में ट्यूब था इसलिए उसका कुछ हिस्सा काटा गया था। और इसमें चिंता की कोई बात नहीं थी। सब सही है। शोएब ने बताया कि दीपिका को सुबह 8:30 बजे सर्जरी के लिए ले जाया गया और वह रात 11:30 बजे ऑपरेशन थियेटर से बाहर आईं। इस बीच, सर्जरी को करीब 14 घंटे का समय लगा।




