back to top
38 C
New Delhi
Friday, June 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, माला पहनाने के दौरान युवक ने जड़ा थप्पड़, समर्थकों ने आरोपी को पीटा

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने का मामला सामने आया है। समर्थकों द्वारा उन्‍हें माला पहनाने के दौरान एक युवक ने उनको पीछे से थप्पड़ जड़ दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूपी के रायबरेली में RSSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। एक युवक ने माला पहनाते समय अचानक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद, गुस्साए समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उनकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए युवकों को भीड़ से छुड़ाया। इस घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला रायबरेली के गोल चौराहे का है। बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के पहुंचने पर समर्थक उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे, तभी अचानक एक युवक ने मौर्य को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक गुस्‍से में आ गये और उन्होंने आरोपी युवकों को पीटना शुरू कर दिया। युवक को जमकर लात-घूंसों और डंडों से पिटाई की। जिसमें आरोपी युवक घायल हो गया। हालांकि तभी पुलिस वालों ने उन्हें भीड़ से बचाते हुए मौके से ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो युवकों ने मौर्य पर हमला किया। माला पहनाने के दौरान पीछे से आए युवकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर पर थप्‍पड़ मार दिया। जिसके बाद मौर्य के समर्थकों भड़क गए और हमलावर युवक की जमकर पिटाई लगाई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  

हमलावर करणी सेना से जुड़े बताए जा रहे हैं

जानकारी के अनुसार, हमलावरों के करणी सेना से जुड़ा होने की बात कही जा रही है, हालांकि संगठन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मौर्य के समर्थकों की पिटाई से आरोपियों को गंभीर चोटें आई हैं और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं और इससे पहले भी उन पर इस तरह के हमले हो चुके हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मौर्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये सरकारी गुंडे हैं, करणी सेना के लोग हैं। मैं लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुका था, तभी मिलएरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर यह घटना घटी।”

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा, जिन्होंने TMC नेता को घर में घुसकर दी चेतावनी? बंगाल चुनाव से पहले वीडियो वायरल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले एक वीडियो ने सियासी माहौल को गरमा दिया है।...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

गुलाबी साड़ी में Zoya Afroz का शाही अंदाज, OTT और फैशन जगत में बढ़ता कद

Zoya Afroz अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस...

WWDC 2026: iPhone, Mac और AirPods में बड़े AI बदलाव की तैयारी में Apple

Apple का सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 इस बार...

मैरून बॉडी फिट पार्टी गाउन में Krystle D’Souza का ग्लैमरस अंदाज बना चर्चा का विषय

टीवी और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Krystle D'Souza अपनी...

Baby Names: अभयप्रदा नाम का मतलब – Abhayaprada Name Meaning

Baby Names: Abhayaprada Name Meaning –अभयप्रदा नाम का मतलब:...

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार का वास्तु: सुख-समृद्धि का पहला कदम

साफ और आकर्षक मुख्य द्वार से आती है सकारात्मक...

Maa Behen On Netflix: Tripti Dimri की खूबसूरती और शानदार सफर ने जीता दिल

अपनी मासूम मुस्कान, आकर्षक व्यक्तित्व और शानदार अभिनय के...

Daily Mantra: माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जाप, घर में नहीं होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...

Pragya Jaiswal का black poka dot dress लुक हुआ वायरल, दिखीं बेहद ग्लैमरस

Bollywood actress Pragya Jaiswal अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज़ और...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵